कानपुर की मशहूर कवयित्री अंजनी अग्रवाल ‘ओजस्वी’ को मिला विद्या वाचस्पति (मानद उपाधि) का सम्मान

166

कानपुर की मशहूर कवयित्री अंजनी अग्रवाल ‘ओजस्वी’ को मिला विद्या वाचस्पति (मानद उपाधि) का सम्मान

कानपुर।
कवयित्री अंजनी जी को उनके साहित्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए ये सम्मान प्राप्त हुआ है। कवयित्री अंजनी अग्रवाल को सभी विधाओं में लेखन की महारत हासिल है। वह बेहतरीन लेखिका के साथ साथ नवाचारी कुशल शिक्षिका भी है।जिसके लिए भी उन्हें सिर्फ जनपद से ही नही बल्कि पूरे प्रदेश से सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
अभी तक साहित्य के क्षेत्र में सौ से भी अधिक सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं और कई सारी पुस्तकों का संपादन भी कर चुकी हैं। सुश्री अंजनी जी की अनेकों साझा संकलन भी प्रकाशित हो चुके हैं। अंजनी जी सच में इस डॉक्टरेट की उपाधि की अधिकारिणी हैं। कुशल व्यक्तित्व मृदुल स्वभाव की धनी साहित्यकारा अंजनी जी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। विभिन्न मंचों में भी अपनी कविता पाठ करके प्रस्तुति भी दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here