

21 को होगा श्री द्वारिकाधीश को समर्पित संभाग का सबसे बड़ा छप्पन भोग उत्सव
इटारसी।
संभाग के प्रमुख श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर में,संभाग का सबसे बड़ा छप्पन भोग उत्सव कार्यक्रम 21 नवंबर,मंगलवार को होगा। यह उत्सव विगत कई वर्षों से मंदिर व मंदिर समिति से जुड़े सभी सहयोगी प्रमुख भक्तों द्वारा पृथक से बनाई गई द्वारिकाधीश उत्सव समिति द्वारा आयोजित होता है। उक्त जानकारी देते हुए समिति सदस्य चंद्रकांत अग्रवाल ने बताया कि 21 नवंबर को सायं 6 बजे से श्री द्वारिका धीश गिरिराजधरण,गोवर्धन जी की पूजन होगी। सायं 7 बजे से छप्पन भोग दर्शन प्रारंभ होंगे। रात्रि 8 बजे से छप्पन भोग प्रसादी का वितरण होगा। कतार बद्ध होकर पूरे अनुशासन के साथ हजारों भक्त हर वर्ष की तरह श्रद्धा भाव से प्रसादी ग्रहण करेंगे। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग कतारें रहेंगी। महिलाओं को समिति से जुड़ी महिलाएं ही प्रसादी वितरण करेंगी। समिति के वरिष्ठ सदस्य रमेश चांडक,उमेश अग्रवाल,प्रदीप मालपानी,सतीश सांवरिया,गुलाबचंद अग्रवाल आदि ने नगर व जिले के सभी धर्म प्रेमियों से दर्शन कर प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आमंत्रण/निवेदन किया है।
उक्त जानकारी चंद्रकांत अग्रवाल,सदस्य, श्री द्वारिकाधीश उत्सव समिति ने दी है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
