

कतकारियों ने तुलसी पूजा करके श्री हरि के कातक गीत गाकर नृत्य किया
पंडित चंद्रकांत महराज ने सुनाया कार्तिक माह का माहात्म्य
सागर।
शिवशारदाधाम साबूलाल मार्केट मंदिर के तुलसी मानस महिला मण्डल की अध्यक्ष श्री मती ममता त्रिपाठी के रामपुरा स्थित निवास पर चकराघाट बेढा में नित प्रति सुबह से उठकर पूजा करने वाली कतकारियों ने तुलसी-विष्णु पूजन किया। कतकारियों को सौभाग्य श्रृंगार सामग्री का वितरण स्मृति एवं ममता तथा वनिता त्रिपाठी ने किया। आचार्य पंडित चन्द्रकान्त त्रिपाठी महाराज ने कार्तिक माहात्म्य का वर्णन सुनाते हुए कहा कार्तिक माह में भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण कर जल में निवास किया था। यह अत्यंत पवित्र माह है उन्हें तुलसी अति प्रिय है इसलिए इस महीने में तुलसी पूजा का बड़ा महत्व है। इसी माह में भगवान श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापिस लौटे थे तुलसी को जल अर्पित कर हल्दी कुमकुम का टीका लगाकर, धूप दिखाते हुए शाम के समय घी का दीपक जलाने से रोग, दोष, बिघ्न तो दूर होते ही हैं घर परिवार में शांति, समृद्धि, सुख, वैभव, यश की वृद्धि होती है। पंडित त्रिपाठी ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि कार्तिक के पूरे महीने सुर्योदय से पहले उठकर नदी या तालाब में स्नान करने पूजा करने से पापों का क्षय होकर बैकुण्ठ की प्राप्ति होती है इस अवसर पर आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ने विष्णु सहस्त्र नाम सुनाया, दुर्गा शप्तसती का पाठभी कतकारियों को सुनाया। महिलाओं ने भई ने विरज की मोर सखीरी भईने विराज मोर”; तुलसी की पूजा हम भी करेंगे हमें दासी बना लो। जैसे गीत, भजन का गायन कर नृत्य कर अपने को भगवान विष्णु को समर्पित किया। ममता त्रिपाठी ने सभी कतकारियो को साड़ियों एवम प्रसाद वितरण कर समान्नित किया। आचार्य पं चन्द्रकान्त त्रिपाठी का पादपुजन एवम पंडित ऋग्वेद त्रिपाठी आनंतराम शंकर, अंकुर त्रिपाठी ने किया। तुलसी मानस महिला मण्डल रामपुरा की भजन मण्डली की श्री मति आरती त्रिपाठी पुजारिन श्रीमती शशि पाठक, श्रीमती बनीता टीकाराम निपाठी, उषा वर्मन साहित्यकार, अनीता सेन श्रीमती स्मृति सीयात्रिपाठी, सुनीता सोनी, कृष्णा रैकवार, गीता, सोनी, रामकुमारी तिवारी, ऋचा त्रिपाठी, अनीता अग्रवाल पुशपा यादव, पुष्पा यादव , सीता मिश्रा, स्वीटी अंकुर त्रिपाठी, सुनिता, लक्ष्मी ठाकुर सहित आनेक भक्तों ने भक्ति का माहौल बनाया। सभी कतकारियों का आभार श्री मति ममता त्रिपाठी ने किया। स्मरणीय है की पिछले 15 वर्षों से रामपुरा में हर सोमवार को शिव शारदा मंदिर में हर सोमवार साबूलाल मार्केट मे सुंदरकांड का पाठ चालू है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
