अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई

201

अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई

लखनऊ
करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था( लखनऊ) के तत्वावधान में गूगल मीट पर अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। यह कार्यक्रम संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष आर्यावर्ती सरोज “आर्या” के गोमतीनगर विभूति खंड में उनके आवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मध्यान्ह ३;००-से -६:००बजे तक संचालित रहा।

इस वैश्विक पटल पर दुनिया के विभिन्न देशों से कवयित्रियों ने भाग लिया।अपनी सुन्दर और सारगर्भित काव्य प्रस्तुति से कवयित्रियों एवं साहित्य मनीषियों ने इस गोष्ठी के उद्देश्य को सार्थक एवं सफल बनाया।

आज के इस अंतराष्ट्रीय साहित्यिक काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता -आदरणीय संतोष खन्ना जी, प्रधान संपादक विधि भारती पत्रिका (दिल्ली) ने किया। इस प्रमुख गोष्ठी के मुख्य अतिथि आदरणीय सुरेश चन्द्र शुक्ल “शरद” जी(नार्वे) रहे। वरेण्य अतिथि आदरणीय संजय जी (विलासपुर) रहे। संचालन का बागडोर संस्था की अध्यक्ष एवं संस्थापक आर्यावर्ती सरोज “आर्या “ने संभाला।
इस वैश्विक गोष्ठी का शुभारंभ प्रतिभा त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना किया।
डॉ ऋतु शर्मा (नीदरलैंड), वंदना राज (कतर), स्नेहा देव (दुबई), वेद स्मृति गौड़- (महाराष्ट्र,पूणे ), जागृति सिंन्हा (मुम्बई),सोनम यादव (ग़ाज़ियाबाद), सीमा वर्णिका (कानपुर), परिणिता सिंह (गुरु ग्राम), अर्चना मिश्रा (बोकारो), अर्चना जैन (भीलवाड़ा), प्रतिभा त्रिपाठी (मुज्जफर नगर), अर्चना त्यागी (जोधपुर),डॉ करुणा पाण्डेय (लखनऊ), रुबी गुप्ता (कुशीनगर),परिणीता सिन्हा ( गुरुग्राम ), कुमुद वर्मा (अहमदाबाद),डॉ मुक्ति शर्मा, संजू वर्मा (जमशेदपुर) , पूनम शर्मा स्नेहिल (झारखंड)एवं अन्य कवयित्रियों ने अपनी सहभागिता एवं प्रस्तुति से कार्यक्रम को अद्भुत एवं विशेष बनाया।
संयोजन शशिभूषण संज्ञा जी ने किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here