मध्य प्रदेश समग्र शिक्षक संगठन ने किया इंजीनियर राकेश मरखेड़कर का सम्मान

33

मध्य प्रदेश समग्र शिक्षक संगठन ने किया विदिशा के सपूत बेस्ट परफॉर्मेंस बिज़नेस लीडर अवार्ड 2023 के विजेता इंजीनियर राकेश मरखेड़कर का सम्मान

विदिशा।
मध्य प्रदेश समग्र शिक्षक संगठन जहां शिक्षकों की मांग तो करता ही है। वहीं पर शिक्षक संगठन होने के नाते यह हमारे देश के गौरव पूर्ण कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने में भी पीछे नहीं रहता है। जैसे ही समग्र शिक्षक संगठन के पदाधिकारी को यह ज्ञात हुआ की विदिशा की विरासत ग्रुप के द्वारा विदिशा के सपूत दुरांचल ग्राम चंपा खेड़ी ग्राम निवासी, सेऊ नटेरन प्रारंभिक शिक्षा एवं एस ए टी आई कॉलेज विदिशा से इंजीनियरिंग करने वाले बेंगलुरु से आईआईएम की उपाधि प्राप्त, बेस्ट परफॉर्मेंस बिज़नस लीडर अवार्ड 2023 को ब्रिटिश में लंदन संसद में प्राप्त करने वाले, देश का गौरवपूर्ण इतिहास रचने वाले इंजीनियर राकेश मरखेडकर जी का सम्मान समारोह रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। वहां पर समग्र शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी अपने शिक्षक साथियों के साथ उपस्थित रहकर कार्यक्रम को गौरवपूर्ण बनाते हुए इंजीनियर राकेश मरखेडकर जी का सम्मान मध्य प्रदेश समग्र शिक्षक संगठन प्रांतीय उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी सहित शिक्षक साथियों ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here