

विकासपुरी दिल्ली की राधा गोयल को हौसलों के हमसफर सम्मान से सम्मानित किया गया
साहित्य उपवन रचनाकार मंच का प्रथम वार्षिक उत्सव एवं हौसलों का हमसफर पुस्तक का लोकार्पण
दिल्ली।
दिल्ली में गांधी शांति प्रतिष्ठान के विशाल सभागार में साहित्य उपवन रचनाकार मंच ने 8/10/2023 को अपना प्रथम वार्षिक उत्सव भव्य आयोजन के रूप में मनाया जिसमें पूरे भारतवर्ष से लगभग 80 से भी अधिक रचनाकार, दूसरे राज्यों के साहित्यिक मंचों के संस्थापक/ अध्यक्ष व श्रोता इस कार्यक्रम के साक्षी बने। इस शुभ अवसर पर मंच के द्वारा पद्मश्री प्राप्त 10 विभूतियों पर 73 रचनाकारों के द्वारा विभिन्न विधाओं की रचनाओं का संकलन था जो एक पुस्तक में संकलित करके उसको नाम दिया गया ‘ *हौसलों के हमसफर*’ और उसका भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जीतराम भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सविता चड्डा का सानिध्य व आशीष प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा सिंह जी , मुक्ता टोप्पो, डॉक्टर चेतन आनंद (वरिष्ठ साहित्यकार गजलकार, संस्थापक देव प्रभाव प्रकाशन) ओम प्रकाश प्रजापति (संपादक ट्रू मीडिया) आदरणीय अमरनाथ जी , डॉ अशोक कुमार मयंक, भगत सिंह राणा हिमाद ,कुमार रोहित रोज (संस्थापक अध्यक्ष), कार्यकारी अध्यक्षा संगीता मिश्रा, और दूरस्थ राज्यों से आए हुए साहित्य उपवन रचनाकार मंच के रचनाकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये।कार्यक्रम का संचालन साहित्य उपपन रचनाकार मंच की महासचिव कुसुम लता ‘कुसुम’ तथा उपसचिव नंदन राणा नवल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित देव तुल्य अतिथियों को मंचासीन करने के बाद साथ दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात कुसुम लता ‘कुसुम’ के द्वारा मधुर सरस्वती वंदना से मां का आव्हान किया गया। प्रबुद्ध मंचासीन अतिथियों का सम्मान पगड़ी, मुक्तामाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके किया गया। अतिथि गणों के करकमलों से पुस्तक का लोकार्पण किया गया।कुसुम लता कुसुम जी ने अपने मधुर कंठ से सरस्वती वन्दना करके सभागार को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्नेह आशीर्वचन तथा उद्बोधन दिया गया। उपवन के अध्यक्ष रोहित कुमार रोज के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। *हौसलों के हमसफर* पुस्तक कार्यक्रम की अंकुरण से लेकर पुस्तक लोकार्पण तक अथक परिश्रम करने वाली उपवन की कार्यकारी अध्यक्षा संगीता मिश्रा जी की हौसलों के हमसफर पुस्तक में अहम भूमिका रही जो वास्तव में वंदनीय है। भोजन अवकाश के बाद नंदन राणा नवल जी के कुशल संचालन में मंचासीन अतिथियों के द्वारा कार्यकारिणी तथा *हौसलों के हमसफर* के समीक्षकों, संचालकों व रचनाकारों का सम्मान पगड़ी, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत समापन अध्यक्ष रोहित कुमार रोज के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस भव्य आयोजन ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
