मतदान जागरूकता अभियान : मतदान लोकतंत्र का उत्सव है

140

मतदान जागरूकता अभियान : मतदान लोकतंत्र का उत्सव है

नर्मदापुरम।
मतदान लोकतंत्र का उत्सव है- मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष श्री जयसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रभावी सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए | सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉक्टर ओ.एन. चौबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहां मतदान का दिन लोकतंत्र का उत्सव है इसलिए उत्सव को उत्सव की तरह मनाना चाहिए | डॉ अमिता जोशी , डॉक्टर विनीता अवस्थी ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया | डॉक्टर हंसा व्यास ने मतदान को लोकतंत्र की एक संस्कृति बताते हुए कहा कि हमें इस संस्कृति का निर्वाह पूरे संस्कारों के साथ करना चाहिए | हम स्वयं भी मतदान करें और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें | जो विकलांग है, जो बुजुर्ग है हम उनकी मदद करके लोकतंत्र के इस उत्सव को मना सकते हैं | उर्वशी सराठे ने काव्य पाठ करते हुए कहा मतदान करो , करवाओ घर में आराम मत करो | केतन यादव ग्रुप ने नृत्य नाटिका से मतदान का महत्व बताया | कुमकुम साहू ,सृष्टि चौरे कपिल कुशवाहा , मोहन मांझी ,ज्योति मीना , नेहा शर्मा ने देशभक्ति नृत्य के द्वारा देश के प्रति मतदान के कर्तव्य को समझाया |उर्वशी के समूह ने मेरे भारत की बेटी गीत गाकर मतदान की आवश्यकता को बताया |डॉ अर्पणा श्रीवास्तव ने संचालन किया | प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए डॉ अंजना यादव ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदान आवश्यक है | डॉ कल्पना विश्वास ने आभार व्यक्त किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here