

न्यास कॉलोनी के नवीन पार्कों को जनता को समर्पित करेंगे डॉक्टर सीता शरण शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे
चार पार्क देंगे धर्म-देशभक्ति ,महिला सशक्तिकरण और आयुर्वेद का संदेश
इटारसी।
पार्षद अमृता मनीष ठाकुर ने बताया कि विधायक डा. शर्मा के प्रयासों से नगर पालिका नपा अध्यक्ष श्री पंकज चौरे यहां के हर खाली मैदान को पार्क के रूप में विकसित कर रही है। सेल्फ फाइनल एरिया में एक पार्क चंद्रयान की सफलता को चिरस्थाई रखने के लिए बनाया गया है। यहां चंद्रयान की डिजाइन बनेगी, इसी तरह बम बाबा दरबार परिसर में तैयार पार्क धर्म-आध्यात्म ओर सनातन धर्म का संदेश देगा, यहां पार्क की दीवारों पर पेटिंग कराई जा रही है, तीसरा प्रस्तावित पार्क आयुर्वेद और सेहत का संदेश देते हुए बनाया जाएगा, इसमें सभी तरह की वनौषधि, नवग्रहों के पौधे एवं स्वास्थ्य का संदेश देते हुए पौधे लगाए जाएंगे, दो पार्क 12 अक्टूम्बर को जनता को समर्पित किये जायेंगे। तीसरे का काम जल्द शुरू होने वाला है। एवं श्रीमती ठाकुर ने बताया कि न्यास कॉलोनी के प्रकाश उद्यान में महिला सशक्तिकरण के लिए उसे पिंक जॉन बनाया गया है जिसमे की ओपन जिम लगा दी गई है तथा नियमित रखरखाव चल रहा है और कमियों को पूर्ण कर उसे भी और व्यवस्थित किया जा रहा है।
न्यास कॉलोनी में बन रही है शहर की पहली की लाइब्रेरी जिसमें बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा साथ ही उन्हें निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा जिसका भूमि पूजन हो चुका है।
शहर का सबसे बड़ा एरिया होने के कारण यहां पर संजीवनी क्लीनिक का भी भूमि पूजन हो गया है जो की अतिशीघ्र बनाकर प्रारंभ होगा।
कबाड़ से जुगाड़ की थीम पर बनेगा चंद्रयान का मॉडल
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने बताया कि चंद्रयान का मॉडल बनाने के लिए विशेष कारीगर बुलाए गए हैं जो शहर के कबाड़ से मॉडल को तैयार करवा रहे हैं अति शीघ्र चंद्रयान गार्डन में चंद्रयान-3 का मॉडल भी तैयार दिखेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
