समीर जैन मनोनीत हुए अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच के निर्विरोध अध्यक्ष

समीर जैन मनोनीत हुए अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच के निर्विरोध अध्यक्ष

खंडवा।
अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच का पुनर्गठन हुआ। मंच के अजय शाह एवं प्रेमांशु जैन ने बताया कि विगत 6 वर्षों पूर्व गठित कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद हेतु पूर्व सचिव समीर जैन द्वारा नामांकन भरा गया था। सभी झोन सदस्यों द्वारा एक मत से समीर जैन के नाम पर सहमति जताई एवं जैन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। उक्त जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी आईसी जैन मंडलेश्वर, राजा जैन धामनोद, सुदर्शन जटाले इंदौर, अंतिम जैन अंजड द्वारा दी गई।
श्री जैन के मनोनयन पर संदीप जैन उज्जैन, योगेंद्र जैन धार, पंकज जटाले बेड़ियां, मुकेश जैन इंदौर, महेंद्र जैन भोपाल, अश्विन जैन सूरत, प्रेम जैन खंडवा ने हर्ष व्यक्त किया एवं जैन को नवीन जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here