

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले की 2 लाख 15 हजार 350 लाड़ली बहनों के खाते में 26 करोड़ 15 लाख से अधिक की राशि की अंतरित
नर्मदापुरम/04,अक्टूबर,2023/
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों को पांचवी किश्त की राशि के अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को बुरहानपुर जिले में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के 1.31 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1597 करोड़ राशि का अंतरण किया। जिले के सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में कार्यक्रम का वेबकास्ट एवं दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण किया गया। जिसमे लाड़ली बहनों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को देखा और कार्यक्रम को सराहा। कार्यक्रम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों अधिकारी ,कर्मचारियों द्वारा भी देखा गया। कार्यक्रम में लाडली बहना योजना के तहत जिले के 2 लाख 15 हजार 350 हितग्राहियों के खाते में 26 करोड़ 15 लाख 77 हजार की राशि अंतरित की गई है।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में लाडली बहना उपस्थित रहीं। हितग्राहियों को सम्मानपूर्वक बुलाया गया। राज्य स्तर से प्रसारित होने वाले राशि अंतरण कार्यक्रम का प्रत्येक ग्राम पंचायत कार्यालय एवं जिले की नगरीय निकाय वार्ड में बडी स्क्रीन पर सीधे प्रसारण को दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका नर्मदापुरम में आयोजित हुआ जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम श्रीमती नीतू यादव श्रीमती अर्चना पुरोहित, संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास श्री हरिकृष्ण शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित कुमार डेहरिया,परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम श्रीमती प्रीति यादव,पार्षदगण, लाडली बहना सेना एवं लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं उपस्थित रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
