काव्य : जन्म जयंती पर मनहरण घनाक्षरी छंद – अरविंद सोनी “सार्थक”,रायगढ़

276

श्री लाल बहादुर शास्त्री जी और श्री महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती पर मनहरण घनाक्षरी छंद

लाल बहादुर शास्त्री, आदर्श जीवन मूर्ति,
गाए सदा हम कीर्ति, याद करें शान से!

बुलंद इरादों वाले, नन्हीं कद काँठी वाले,
अभावों में जीने वाले, सदा धैर्यवान से !

जय हिंद के जवान, कर्म वीर हो किसान,
यही नारा शक्ति वाला, लगाए सम्मान से!

जनम दिवस आज, महान जीवन काज,
ताशकंद का वो राज, पुछों पाकिस्तान से ! (१)

अहिंसा पुजारी नाम, भारती के किए काम,
साबरमती के संत, मानव महान से!

जनम जयंती आज, सार्थक ही किए काज,
अंग्रेजो का गया राज, दिव्य बलिदान से !

आजादी के कर्णधार, लोकतंत्र के आधार,
अनोखे संकल्प वाले, करम प्रधान से!

भारती के ऐसे लाल, विश्व देता है मिसाल,
भारत गौरव गान, गाए आन बान से! (२)

अरविंद सोनी “सार्थक”
(मूलतः रामपुरा मंदसौर म प्र)
रायगढ़ छ ग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here