लायन्स क्लब खण्डवा ने मूक बधिर आश्रम में मनाया विश्व मूक बधिर दिवस

44

लायन्स क्लब खण्डवा ने मूक बधिर आश्रम में मनाया विश्व मूक बधिर दिवस

लायन्स क्लब खण्डवा साइन लेंग्वेज शिक्षण में बना सहयोगी

खण्डवा।
लायन्स क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय मूक बधिर दिवस पर मूक बधिर आश्रम में जाकर सेवा गतिविधि की गई। जानकारी देते हुए नारायण बाहेती ने बताया कि लायन सदस्य अन्तराष्ट्रीय मूक बधिर दिवस के अवसर पर लालचौकी स्थित मूक बधिर आश्रम पहुचे। वे अधीक्षिका अंजलि शिंदे, सांकेतिक भाषा की प्रशिक्षित शिक्षिका साईम परवीन का मूक बधिर बालको के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित किया गया। साइन लैंग्वेज प्रशिक्षक साईम परवीन को सहयोग राशि भी भेंट की गई। बच्चों को फल वितरित किये गए, उनके साथ नृत्य किया एवं उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा गया। कुछ दिनों पूर्व जब सेवा गतिविधि हेतु लायंस क्लब खंडवा के सदस्य मूक बधिर आश्रम पहुंचे थे तब बालको के साथ समय व्यतीत किया और जब उनसे शिक्षण सम्बन्धी जानकारी ली तो क्राफ्ट में तो बच्चों की प्रतिभा देखकर प्रसन्नता हुई, परन्तु पढ़ाई के क्षेत्र में सभी बालक बहुत कमजोर मालूम हुए। जब इसका कारण पूछा तो अधीक्षिका अंजलि शिंदे ने बताया कि सभी बच्चे स्कूल जाते हैं। बच्चे स्कूलों में सामान्य बच्चों के साथ ही पढ़ाई करते हैं। उन्हें न तो सुनाई आता हैं और न ही बोल पाते है। इसलिये अन्य बच्चों की तुलना में कमजोर है। इन बच्चों के लिए साइन लेंग्वेज वाले शिक्षक की आवश्यकता होती है जो इन्हें सांकेतिक भाषा से समझा सके। मूक बधिर आश्रम में साइन लेंग्वेज टीचर का पद रिक्त है। परन्तु उसका मानदेय 7000 रुपए निर्धारित है। इतनी कम मानदेय में कोई प्रशिक्षित शिक्षक नहीं आता है। अध्यक्ष राजीव मालवीय के नेतृत्व में सदस्यों ने तत्काल निर्णय लेकर अधीक्षिका अंजलि शिंदे को कहा आप सांकेतिक भाषा की प्रशिक्षित शिक्षक से बात कर उसे बुलवाकर बच्चों को प्रशिक्षित करवाईये। उस प्रशिक्षित शिक्षक को 7000 से जितनी राशि अतिरिक्त देना होगी वह प्रतिमाह लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा दी जावेगी। तत्काल सम्पर्क कर शिक्षक के रूप में प्रशिक्षित साईम परवीन को यह दायित्व सौपा गया। आज जब बच्चों को देखा तो वे सांकेतिक भाषा की शिक्षिका से बहुत प्रभावित नजर आए। बच्चे शिक्षिका के इशारों पर प्रतिक्रिया कर रहे थे। इससे उनके शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। इस अवसर पर राजीव मालवीय, घनश्याम वाधवा, मधुबाला शेलार, रीजन चेयरपर्सन राजीव शर्मा, झोन चेयरपर्सन हर्षा शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नारायण बाहेती, अखिलेश गुप्ता, गांधी प्रसाद गदले, सुशीला गदले, रेखा रामस्नेही, हीरालाल जोशी, बीना अठोत्रा, पवन लाड़, राकेश मालवीय, प्रेम नारायण पिपलोनिया, निशा अग्रवाल, अनिल पटेल व लायन सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here