खंडवा रेलवे स्टेशन बना वृंदावनधाम

129

खंडवा रेलवे स्टेशन बना वृंदावनधाम : वृंदावन में निमाड़ की संत भारती दीदी के मुखार बिंद से होगा कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं रेलवे स्टेशन पर दी विदाई

खण्डवा।
गुरुवार को खंडवा रेलवे स्टेशन वृंदावनधाम बना। भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण एवं ब्रज यात्रा निमाड़ की प्रसिद्ध कथा वाचक सुश्री चेतना भारती दीदी मंडलेश्वर द्वारा होने जा रही है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अधिकांश तौर पर देखा जाता है कि निमाड़ में कथा करने के लिए वृंदावन धाम एवं अन्य स्थानों से संत एवं कथा वाचक कथा करने पहुंचते हैं। पहली बार ऐसा मौका है कि निमाड़ के संत भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन कथा करने पहुंच रहे हैं। भारती दीदी मंडलेश्वर के मुखार बिंद से वृंदावन में भव्य कथा का आयोजन होगा। गुरुवार खंडवा स्टेशन पर दीदी एवं कथा में शामिल होने जा रहे यात्रियों का स्वागत सम्मान एवं चाय फलाहार वितरण करके जोरदार विदाई दी गई। इस दौरान स्टेशन परिसर राधे राधे, सिंगाजी महाराज की जय, गुरु महाराज, बांके बिहारी की जय हो, जैसे अनेक गगनभेदी जय उदघोष गुंजायमान हुआ। पूरा वातावरण वृंदावनमय में हो गया। स्टेशन पर उपस्थित अन्य यात्रीगण भी उदघोष के साथ दीदी के भजन पर नृत्य करने लगे, त्रिलोक तिरोले बरुर के मार्गदर्शन में स्वागत सम्मान का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मुकेश तनवे, सावन पटेल कोहदड, मुकेश पाटिल खंडवा, महेंद्र वर्मा खंडवा, महेश पटेल बरूर का विशेष सहयोग रहा दीदी का नगर के महिला मोर्चा व अन्य सम्माननीय नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here