शिक्षक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी विदिशा द्वारा शहर स्तर पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न

42

शिक्षक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी विदिशा द्वारा शहर स्तर पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न

विदिशा।
केन्द्र और प्रदेश के आह्वान और भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नीतेश शर्मा के निर्देश पर भारत ही नहीं विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब और सभी वर्गों हेतु चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं के बारे में विदिशा शहर स्तर पर चाय पर चर्चा का कार्यक्रम दुर्गानगर में आयोजित हुआ। जिसमें जिला संयोजक भाजपा श्री यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ द्वारा सभी शिक्षकों और नागरिकों का स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री जी के जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी शिक्षकों नागरिकों से मोदी जी की दीर्घायु के लिए अपने घरों में दीपक जलाने के साथ वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। आपने शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में अन्य शिक्षकगणों द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के भारत ही नहीं विश्वस्तर पर किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों और उनके भारत के चहुमुखी विकास पर विस्तार से अपनी अपनी बात रखी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य स्तर और माननीय मोदी जी द्वारा राष्ट्र स्तर पर संचालित योजनाओं की फिल्म भी प्रोजेक्टर पर दिखाई गई। इस चाय पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला संयोजक सर्वश्री यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, जिला सह संयोजक अरूण कुमार सोनी, शाश्वत शर्मा, डॉक्टर राहुल जैन, डॉक्टर एम.के. सोनी सहित समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजकुमार सर्राफ, राजाराम राजपूत, श्री रामू राम जाट, अंजना सिंह, अशोक शर्मा, धन्नालाल कुशवाह, घनश्याम स्वर्णकार,शिवकांत, मणिकांता राजपूत, लक्ष्मी तिवारी, देवेन्द्र अहिरवार, सोनम राजपूत, अंजली मालवीय, पूजा चिड़ार, हरेंद्र रजक सहित कई शिक्षक और शिक्षा जगत से जुड़े नागरिक उपस्थित हुए। चाय पर चर्चा के साथ ही गरीब कल्याण कार्ड का वितरण किया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा 7000230230 पर मिस कॉल कर भाजपा की सदस्यता ली गई। अंत में आभार जिला सह संयोजक अरूण कुमार सोनी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here