हिंदी साहित्य भारती धनबाद की गोष्ठी सम्पन्न

81

हिंदी साहित्य भारती धनबाद की गोष्ठी सम्पन्न

हीरापुर धनबाद।
हिंदी साहित्य भारती धनबाद इकाई की माह सितम्बर,(हिंदी पखवाड़ा) 2023 की गोष्ठी आज दिनांक 16.09.2023 को 32 पर्ल्स डेंटल एंड पॉली क्लीनिक हीरापुर में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के पश्चात हिंदी साहित्य भारती जिला उपाध्यक्षा प्रियदर्शिनी पुष्पा की पुस्तक साझा संकलन की हिंदी सोनेट सलिला का लोकार्पण सामाजिक साहित्यिक जागरूकता मंच के संस्थापक संजय सिंह चंदन , हिंदी साहित्य भारती के धनबाद जिला अध्यक्ष विश्वजीत किरण एवं इसी मंच की प्रांतीय उपाध्यक्षा डॉ संगीता नाथ के करकमलों द्वारा किया गया। साॅनेट सलिला के संपादक आचार्य संजीव वर्मा सलिल जी हैं । यह पुस्तक हिंदी साॅनेट संपूर्ण भारत वर्ष का प्रथम साझा संकलन है एवं प्रियदर्शिनी पुष्पा झारखंड धनबाद की प्रथम साॅनेटकार बनी, जो अपने आप में साहित्य के क्षेत्र में एक अनुपम उपलब्धि है ।
मंच की ओर से प्रियदर्शिनी पुष्पा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
अतिथि साहित्यकार संजय सिंह चंदन ने हिंदी की महत्ता पर अपने अमूल्य विचार रखे।
काव्य गोष्ठी में स्नेह प्रभा पाण्डेय, डॉ स्नेह लता, प्रियदर्शिनी पुष्पा, शालिनी झा, पाण्डेय सरिता, अनंत महेंद्र,सोनी शर्मा, डॉ संगीता नाथ, रिंकू दुबे, प्रीति कर्ण, निर्दोष जैन, विश्वजीत कुमार विश्वकिरण ने अपनी अपनी रचनाओं से मंच पर उपस्थित साहित्यकारों का मन मोह लिया।
मंच का संचालन सफलतापूर्वक रिंकू दुबे ने, अध्यक्षता और धन्यवाद ज्ञापन विश्वजीत कुमार विश्वकिरण ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here