

अंतरराष्ट्रीय संस्था रचनाकार- एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रांति के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 2023 के साथ नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई
कोलकाता।
रचनाकार के प्रचार मंत्री श्री रावेल पुष्प ने सूचित किया है कि वर्ष 2023 के सम्मान और पुरस्कार की घोषणा कर दी गयी है। संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल ने सभी 9 सम्मानों एवं पुरस्कार के लिए नामों का निर्णय ले लिया है।
1.रचनाकार कर्मयोगी ननीगोपाल क्षेत्रीय साहित्य सम्मान ,जिसमें प्रशस्ति पत्र एवं 7100 रु दिए जाते हैं, यह पुरस्कार स्वर्गीय ननी गोपाल चक्रवर्ती जी की स्मृति में उनके पुत्रवधु डॉ (प्रो) सोमा बंदोपाध्याय द्वारा प्रायोजित है। जिनको यह सम्मान दिया जाएगा उनके नाम इस प्रकार हैं–
बांग्ला साहित्य के लिए: डॉ रामकुमार मुखर्जी, कोलकाता
उर्दू साहित्य के लिए :जनाब फ़े शिन इज़ाज़, कोलकाता
राजस्थानी भाषा के लिए : श्री जगदीश दान रतनू , बीकानेर
2. रचनाकार साहित्यगन्धा प्रज्ञा सम्मान- श्री विश्वजीत सपन- हैदराबाद ( पुरस्कार श्री गोविंद दोदराजका जी द्वारा प्रायोजित)
3. रचनाकार सुरभि कला विभूति सम्मान: श्री मिथिलेश कुमार सिंह, पटना (पुरस्कार श्री गोविंद दोदराजका जी द्वारा प्रायोजित)
4. रचनाकार दुर्गावति चौधरी स्मृति साहित्य सारथी सम्मान: श्री योगेंद्र शुक्ल ‘सुमन’, कोलकाता, (पुरस्कार श्री सुरेश चौधरी द्वारा उनकी माताश्री की स्मृति में प्रदत्त)
5.रामधारी सिंह दिनकर जी के पौत्र द्वारा स्थापित दिनकर संस्कृति संगम न्यास एवं रचनाकार के संयुक्त प्रकल्प द्वारा तीन प्रमुख सम्मानों की घोषणा की गई है।
रचनाकार दिनकर साहित्य शिरोमणि सम्मान : श्री मृत्युंजय कुमार सिंह, कोलकाता ; रचनाकार दिनकर साहित्य सेवी सम्मान श्री बिश्वम्भर नेवर, कोलकाता एवं रचनाकार दिनकर साहित्य शिखर सम्मान श्री बुद्धिनाथ मिश्र, देहरादून को दिया जाएगा।
इस वार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी समिति की औपचारिक घोषणा भी की जायेगी । प्रस्तावित कार्यकारिणी इस प्रकार है।
सभापति एवं संस्थापक संरक्षक : सुरेश चौधरी, कोलकाता
उपसभापति : ईश्वर करुण, चेनै
प्रबंध अध्यक्ष: विद्या भंडारी, कोलकाता
कार्यकारी अध्यक्ष: रचना सरन, कोलकाता
उपाध्यक्ष : आशुतोष कुमार, लंदन
अर्थ मंत्री : संदीप गुप्ता, कोलकाता
संगठन मंत्री: चन्दा प्रहलादका, कोलकाता
प्रसार मंत्री: रावेल पुष्प, कोलकाता
संस्कृति मंत्री : महिमा सोनी, जर्मनी
साहित्य मंत्री : आशा पांडे ओझा, उदयपुर
विदेश विभाग मंत्री : अजय गोयल, तंजानिया
प्रभारी ज्ञानगंगा: शालिनी गर्ग, क़तर
प्रभारी आभासी काव्य गोष्ठी: मौसमी प्रसाद, कोलकाता
प्रभारी अमेरिका, कनाडा: श्वेता सिन्हा, अमेरिका
प्रभारी एशिया, यूरोप: प्रगति टिपनिस , मॉस्को
कार्यकारिणी सदस्य:
निशा कोठारी- कोलकाता, अनुराधा पांडेय-दिल्ली, कामना मिश्रा -दिल्ली, ब्रजेन्द्र मिश्रा-बंगलोर, मीतू कनोडिया-कोलकाता, सीमा शर्मा- कोलकाता, शशि लाहोटी- कोलकाता, आराधान प्रसाद-पटना, डॉ जितेंद्र कुमार- मेरठ, ठा सुभाष सिंह-कटनी, ज्योत्सना सक्सेना-जयपुर, कांता अग्रवाल-गौहाटी,माधुरी स्वर्णकार-दिल्ली।
विशिष्ट सलाहकार: गोविंद दोदराजका-जमशेदपुर, तजेंद्र शर्मा-लंदन
प्रांतीय समितियां पुनर्गठित हो रही हैं उसकी घोषणा बाद में की जाएगी।
उपरोक्त सम्मान समारोह एवं काव्यपाठ का भव्य आयोजन आगामी 1 अक्टूबर 2023 को कोलकाता भारतीय भाषा परिषद के सभागार में आयोजित किया जायेगा जिसमें देश विदेश से कई साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे।
राजस्थान सूचना केंद्र कोलकाता में सह निर्देशक हिगलाज रतनू द्वारा टीम रचनाकार सम्मानित हुई है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
