भारत उत्थान न्यास, कानपुर महानगर इकाई के पुनर्गठन हेतु एक बैठक आयोजित

34

भारत उत्थान न्यास, कानपुर महानगर इकाई के पुनर्गठन हेतु एक बैठक आयोजित

कानपुर।
3 सितंबर 2023 को भारत उत्थान न्यास, कानपुर महानगर इकाई के पुनर्गठन हेतु एक अति महत्वपूर्ण बैठक साकेत नगर कानपुर में रखी गई।
बैठक की शुरुआत केन्द्रीय अध्यक्ष, श्री सुजीत कुंतल, केन्द्रीय मंत्री, डॉ. शशि अग्रवाल, डॉ. अनीता निगम ने भारत माता के सामने दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित करके की। तत्पश्चात केन्द्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में कानपुर इकाई का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सक्रिय सदस्यों को निम्नवत दायित्व सर्वसम्मति से प्रदान किए गये जिनका विवरण इस प्रकार है।
अध्यक्ष- डॉ. सीमा निगम,
उपाध्यक्ष- डॉ. प्रत्यूषवत्सला द्विवेदी,
सचिव- डॉ. रश्मि दुबे,
कोषाध्यक्ष- डॉ. अर्चना शुक्ला,
मंत्री- डॉ. मंजू अवस्थी,
सह मंत्री- डॉ. अनिता सिंह,
कार्यकारिणी सदस्य- डॉ. हेमलता सांगुडी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. साधना अग्रवाल, डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ मोनिका गुप्ता। केन्द्रीय मंत्री, डॉ. शशि अग्रवाल और डॉ अनीता निगम गठित कार्यकारिणी का पटुका पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। केन्द्रीय अध्यक्ष, सुजीत कुंतल ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और न्यास की रीति नीति का पालन करते हुए संगठन के कार्य की जानकारी से अवगत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here