ब्रजवीर सिंह वरिष्ठ सहायक के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित

77

ब्रजवीर सिंह वरिष्ठ सहायक के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित

सहारनपुर।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं सहारनपुर क्षेत्र से सम्बद्ध श्री ब्रजवीर सिंह को 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर दिनांक 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्ति किया गया। ब्रजवीर सिंह औषधालय नेहरू मार्केट में थे। दिनांक 1 सितम्बर 2023 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
सेवानिवृत्ति समारोह ऐसा हुआ जिसे सभी लोग ताउम्र याद करेंगे। ब्रजवीर सिंह बग्गी पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ कार्यालय पहुंचे जहां उनका भव्यतम् स्वागत हुआ। तत्पश्चात उनके सम्मान में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम देव ने उल्टी सीधी सीढ़िया उतर रहा है वक्त.. गजल पढ़ी। उसके बाद कृष्ण कान्त मिश्र ने उनके जीवन पर आधारित कुछ दोहों को पढ़कर उन्हें भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के बीच-बीच में उनकी आँखें नम हो जा रही थी। इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि ई.एस.आई. सहारनपुर क्षेत्र की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश कुमारी थी। विशिष्ट अतिथि डॉ. श्याम देव, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित चौधरी ने की। इस मौके पर डॉ. वासु खन्ना, डॉ. शिल्की जैन, डॉ. अरविंद किशोर, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. रमाकांत यादव, पृथ्वी सिंह, योगेश शर्मा, दिव्या शर्मा, नीरज अग्रवाल, हेम सिंह तोमर, राजवीर, सर्वेश चन्द, राजेन्द्र सिंह, दीपेश, संदीप, मूलचंद सहित सभी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। बड़े बाबू ब्रजवीर सिंह को बड़े हर्षोल्लास के साथ ससम्मान विदाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here