नारी सम्मान समानता पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित हुआ

179

हमारा प्यारा हिंदुस्तान साहित्य संस्था के तत्वाधान में नारी सम्मान समानता पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित हुआ

हो मानवता की लाज तुम्ही पावनता की पहचान तुम्ही*विशिष्ट अतिथि कवि अशोक गोयल

पिखलुवा।
हमारा प्यारा हिंदुस्तान साहित्य संस्थान के तत्वाधान में नारी समानता को लेकर एक विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ लगभग 30 कवियों ने मंच पर नारी समानता पर अपने विचार और गीत कविता के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया । कार्यक्रम में लगभग 90प्रतिशत नारी शक्तियों ने सहभागिता दी। अध्यक्ष, वरिष्ट साहित्यकार मेरठ की सुधा शर्मा जी मुख्य अतिथि,पूर्णिमा मलतारे जी धार मध्य प्रदेश,राष्ट्रीय गान से सम्मेलन की शुरुआत दिलीप कुमार शर्मा दीप देवास जी सरस्वती वंदना एकता गुप्ता उन्नाव,स्वागत गीत अमिता गुप्ता नाव्या, विशिष्ट आमंत्रित वरिष्ट कवि अशोक गोयल कवियत्री वीना गोयल
अंजू जैन दिल्ली, डॉ संगीता नाथ सुधा राजस्वी मिश्रा धनबाद, कवि त्रिलोक चंद फतेहपुरी,रश्मि पांडे शुभि,मीनू
राजेश शर्मा रायपुर,सुनीता तिवारी भोपाल,कविता सिंह श्रुति,रमा बहेड़ हैदराबाद, रामकुमारी जी मेरठ,ऋतु अग्रवाल, सरोज दुबे जी मेरठ,रुचि ग्रोवर,मीता लुनिवाल जयपुर,अविनाश खरे पुणे, ओम प्रकाश द्विवेदी ओम,
श्री ईश्वर चंद्र जायसवाल मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियदर्शनी राज,प्रियंका भूतड़ा हमारा प्यारा भारत साहित्य संस्था की संस्थापक डॉ अर्चना मिश्रा, महासचिव ,ऋतु गर्ग सिल्ली गुड़ी, मंच की संरक्षक राष्ट्रीय कवियत्री मीना बंधन जी, खुशबू बरनवाल रांची इत्यादि की लगभग 3 घंटे की गरिमामय उपस्तिथि से मंच सुशोभित किया ।मंच का संचालन निर्दोष जैन लक्ष्य ने किया
हम सदा ही नारी का सम्मान करते हैं
।नारी के हर रूप पर गुमान करते है।
सृष्टि के आधार को प्रणाम करते हैं
हम सदा ही नारी का गुण गान करते हैं।।
नारी से ही हित है ,नारी में ही मीत।
नारी में ही देख लो ,जीवन का संगीत।।
वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने अंत में सभी कवियों का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here