

राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिवस मनाया
इटारसी।
जिला नर्मदा पुरम कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिवस मनाया और प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की।
29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस जो की मेजर ध्यानचंद जी हॉकी के जादूगर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है आज मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर जिला कांग्रेस के खिलाड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राम शंकर सोनकर और पदाधिकारी कांग्रेस साथियों के साथ मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र पर माला पुष्प अर्पण किया और मिष्ठान वितरण कर मनाया। सभी खिलाड़ियों खेल प्रेमियों को खेल दिवस की शुभकामनाएं बधाई दी और मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक पत्र लिखकर मेजर ध्यानचंद जी को भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की मांग की। अपने आवेदन में खेल प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष दुर्गेश बतोसिया, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग राहुल दुबे, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस रजक समाज प्रकोष्ठ दिनेश बरोलिया, सेवादल जिला उपाध्यक्ष किशन मंटू , सभी ने मेजर ध्यानचंद जी की खेल जीवनी पर प्रकाश डाला, सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं बधाइयां दी।
।मौके पर खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शंकर लाल परदेसी जी, युवा नेता अनीश भाट,खेल प्रकोष्ठ कार्यालय मीडिया प्रभारी कान्हा सोनी,खेल प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सौरभ कुरेले, खेल प्रकोष्ठ नगर उपाध्यक्ष मनोज मालवीय, नगर उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ निखिल मेहरा, अवल सक्सेना, देवेंद्र कुमार,उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
