काव्य : चाँद पर हिन्दुस्तान – नेहा प्रजापति प्रयागराज

226

चाँद पर हिन्दुस्तान

जय हिन्द,जय हिन्द का लग रहा नारा,
चाँद पर पहुंचा भारत हमारा|
भारत ने हैं बाजी मारी,
देखो इसकी बात निराली|

मेरे भारत केे वैज्ञानिक,
तुम हो गौरव भारत का|
सफलता ने जब कदम बढाया,
तो रच गया इतिहास भारत का|

चंद्रयान-3 केे दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से,
भारत ने दुनिया में पहला स्थान बनाया|
चाँद भी झूम गया हैं,
भारत केे आगमन होने से|

त्योहार की तरह आया यह दिन,
जब भारत ने उपलब्धि पायी|
असफलताओं से पीछे न हटकर,
भारत ने नयी मंजिल पायी|

जीत गया हैं विज्ञान,
जब चाँद पर पहुंचा हिन्दुस्तान|
परिश्रम और समर्पण केे बल पर
पा लिया हैं मुठ्ठी में आसमान|

नेहा प्रजापति
प्रयागराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here