काव्य : चंद्रयान महा अभियान – डॉ, सुषमा वीरेंद्र खरे सिहोरा जबलपुर

चंद्रयान महा अभियान

भारत देश महान है महान ही रहेगा
चंद्रयान पहुंचा चन्द्र पर अमर इतिहास रहेगा
वैज्ञानिकों की कल्पना साकार हुई
सोमनाथ का सोम पर अब तो नाम रहेगा ।।

दिनरात जिन्होंने एक किया ,यह सफलता पाने को
बधाई के पात्र हैं वो,भारत के लाल कहाने को
इसरो की इस रौ में बहकर,भारत आज निहाल है
हर भारत वासी इच्छुक है अब तो चांद पे जाने को।।

इतिहास जो रच डाला भारत ने,सारी दुनिया निहाल है
सबसे आगेरहा है भारत दुश्मन भी बेहाल है
कर न पाया जो कोई ,भारत ने कर दिखलाया
धरती माता भी अब खुश ,मना रही राखी का त्यौहार है

डॉ, सुषमा वीरेंद्र खरे
सिहोरा जबलपुर मध्यप्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here