

चन्द्र-यान मिशन 3
चांद की धरती पर तिरंगा लहराया
करोड़ो भारतीयों का मन हर्षाया
चन्द्र यान मिशन 3 ने जब चांद को चुमा
टकटकी लगाकर देख रहे थे सब
सांस थामे प्रधान मन्त्री मोदी जी भी
देख रहे थे मामा भानजे का मिलन
वैज्ञानिक जगत को दी ढेरों बधाई
मामा अब हमारा हुआ
नही अब डर किसी का भाई
देश मे नही प्रतिभाओं की कमी
बस तलाश एक अवसर की
इसरो से भेजे भारत माँ ने
बेटे दो महान विक्रम और प्रज्ञान
मना लिया उन्होंने रक्षाबंधन का त्यौहार
सावन शायद इसीलिए दो हुए
मिलन मामा और माँ का करना था
अस्त्र,सस्त्र और शास्त्र
किसी मे भी नही हम पीछे
चाहे कोई कितनी टांग खींचे
भारत सदियों से विश्व गुरु था
सदियों तक रहेगा
पूरी आन-बान शान से तिरंगा लहराएगा
जय हिंद जय हिंद जय हिंद
दुनिया से कहलाएगा।
–चन्दा डांगी
रेकी ग्रैंडमास्टर मंदसौर मध्यप्रदेश

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
