भाजपा नगर मंडल एवं पुरानी इटारसी मंडल की संयुक्त बैठक पत्रकार भवन में संपन्न हुई

भाजपा नगर मंडल एवं पुरानी इटारसी मंडल की संयुक्त बैठक पत्रकार भवन में संपन्न हुई

इटारसी।
मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ,नर्मदापुरम विधायक एवं समरसता यात्रा के संयोजक श्री डॉ सीताशरण शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सागर में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के 100 करोड़ की लागत से बनने जा रहे मंदिर निर्माण को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर एक मुट्ठी, मिट्टी , एक लोटा जल एकत्रित कर मंदिर निर्माण में सभी वर्ग व सभी समाजों के व्यक्तियों द्वारा सबकी सहभागिता से संपन्न होने जा रहा है, जिसमें 9 तारीख को संत रविदास महाराज जी की समरसता यात्रा इटारसी में शाम 5:00 बजे पुरानी इटारसी मंडल में प्रवेश करेगी, जहां समस्त भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ,आम जनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष , नगर मंडल प्रभारी सुनील राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा 2023 चुनावों में भाजपा द्धारा बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत नर्मदा पुरम विधानसभा मंडी प्रांगण में 10 तारीख को *विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन* संपन्न होने जा रहा है ,जिसमें नर्मदापुरम विधानसभा के समस्त भाजपा पदाधिकारी ,बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि *बूथ जीता चुनाव जीता* प्रत्येक बूथ पर भाजपा बीएलए द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ना , काटना एवं संशोधन करने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर किया जा रहा है एवं सरकार की जन हितेषी योजनाओं को प्रत्येक घर में कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाई जा रही है,जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया,बैठक में नर्मदा पुरम चुनाव संयोजक विश्वनाथ सिंघल ,वरिष्ठ नेता दीपक हरिनारायण अगवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सभापति कल्पेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी , भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल,भाजपा संभागीय कार्यालय मंत्री हंसराज,तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी , भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी राजा तिवारी,नर्मदा पुरम मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे,मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी ,नर्मदा पुरम विस्तारक बृजमोहन वासुदेव ,नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत ,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू बकोरिया ,कार्यक्रम संचालन महामंत्री राहुल चौरे द्वारा एवं आभार पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो द्वारा किया गया,बैठक में समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here