सुर सम्राट पार्श्व गायक किशोर कुमार को किशोर नगर रहवासी संघ ने दी सुरमई श्रद्धांजली

सुर सम्राट पार्श्व गायक किशोर कुमार को किशोर नगर रहवासी संघ ने दी सुरमई श्रद्धांजली

संघ द्वारा लगाया गया दुध जलेबी का भोग, स्वरांजली के दौरान उपस्थितजन गीतों पर जमकर झूमे

खंडवा।
किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा सुर सम्राट पार्श्व गायक किशोर कुमार की 36 वीं पुण्यतिथि पर किशोर नगर स्थित किशोर सामुदायिक भवन में अध्यक्ष पं.प्रेमनारायण तिवारी की अध्यक्षता एवं आरके चौरे के मुख्य आतिथ्य में स्वरांजली कार्यक्रम आयोजित कर सुरमई श्रद्धांजली अर्पित की गई। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि स्वरांजलि कार्यक्रम के पूर्व उपस्थितों द्वारा हरफन मोला पार्श्व गायक किशोर दा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर दुध जलेबी का भोग लगाया गया, तत्पश्चात स्वरांजलि का आगाज सुनील सोमानी के कहना हे जीवन में लाई हो… से हुआ। मनोहर चंदानी ने घुंघरू की तरह बजता ही रहा…., रमेशचंद्र कुशवाह ने जाने वाला कल आने वाला है…., रितेश मिश्रा ने हमें तुमसे प्यार कितना यह हम नहीं जानते…, वही अजय मंडलोई ने मेरा जीवन कोरा कागज…., पं. मनोज उपाध्याय ने छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा…., दिनेश बरौले ने चूड़ी नहीं मेरा दिल देखो देखना….., गौरव चौहान द्वारा चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना…., निर्मल मंगवानी ने रोते हुए आते हैं सब हंसता हुआ जो जाएगा….आदि सुप्रसिद्ध संगीतमय गीतों के माध्यम से याद किया गया। वही नीलम उपाध्याय ने एक ऐसे गगन के तले… गीत पर खूब तालियां बटोरी। स्वरांजली के दौरान उपस्थितजन गीतों पर जमकर झूमे। इस अवसर पर संघ के पं. प्रेमनारायण तिवारी, पं. मनोज उपाध्याय, सुधीर साकल्ले, आरके चौरे, मनोहर चांदनी, राधेश्याम कुशवाह, एसके भट्ट, मनीष साकल्ले, अजय मंडलोई, प्रवीण ठक्कर, निर्मल मंगवानी, अशोक माहेश्वरी, रितेश मिश्रा, गौरव चौहान, रमेशचंद कुशवाहा, शिवनारायण लाड़, धीरज नैगी, किशोर कत्रे, पूर्णिमा उपाध्याय, नीलम उपाध्याय आदि सहित क्षेत्र के अनेक किशोर प्रेमियों ने गीतों के माध्यम से संगीतमय सुरमई स्वरांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here