सम्यक अभियान संकल्प यात्रा का खंडवा आगमन हुआ

युवा देश का भविष्य है, आज आवश्यकता है युवाओं को सम्मानजनक नौकरी दिलाये जाने की परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार का इस ओर कोई ध्यान नही है – भास्कर राव रोकड़े

खंडवा
लोकनीति के पैरोकार, आदर्श दर्शन के प्रणेता, सुप्रसिद्ध विचारक, नवक्रान्ति के अग्रदूत सम्यक अभियान प्रणेता भास्कर राव रोकड़े के संरक्षण मेें निकाली जाने वाली सम्यक अभियान संकल्प यात्रा का बुधवार, 2 अगस्त को खंडवा जिला मुख्यालय पर आगमन हुआ। प्रेसवार्ता में सर्वप्रथम शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा ने सम्यक अभियान संकल्प यात्रा के बारे में संक्षिप्त उदबोधन में कहा कि यह यात्रा मध्यप्रदेश में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित व प्रदेश सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के परिवर्तन हेतु यह महाअभियान चल रहा है।
कांग्रेस कार्यलय गांधी भवन में दोपहर 2 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए भास्कर राव रोकड़े ने कहा कि सम्यक अभियान की प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने सही मायने में समाजवाद को धरातल पर उतारने की पहल की थी। उन्होंने राजा-महाराजाओं को मिलने वाले प्रिवीपर्स को बंद कर देश के खज़ाने पर अनावश्यक बोझ को हटा दिया। बैंको को पूंजीपतियों के शिकंजे से मुक्त कराने हेतु बैंको का राष्ट्रीयकरण कर दिया। देश की नैसर्गिक संपदा को लूटने वालों से बचाने हेतु खदानों का राष्ट्रीयकरण कर दिया। रियासतकालीन उद्योगो को सार्वजनिक क्षेत्र में शामिल कर श्रमिको व कर्मचारियों को शोषण मुक्त किया। 
उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है, आज आवश्यकता है युवाओं को सम्मानजनक नौकरी दिलाये जाने की परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार का इस ओर कोई ध्यान नही है, इस लिये प्रदेश सत्ता परिवर्तन बहुत जरुरी है और युवाओं को सम्मानजन नौकरी हेतु कृत संकल्पित कमलनाथ जी के नेतृत्व में सरकार को लाना बहुत आवश्यक है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित पत्रकार वार्ता में भास्कर राव रोकड़े द्वारा उपिस्थत गणमान्य पत्रकार बन्धुओं को उक्त यात्रा के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि शोषिक वर्ग के लिए उत्थान कार्य में सदैव प्रयासरत, किसानों के लिए सहानुभुति रखने व मंदसौर गोलीकांड़ के मृतक किसानों को न्याय दिलाने में अपनी कलम तेज प्रहार से प्रदेश सरकार की नींद खोलने, बेरोजगार युवाओं लिए खाली पदो पर भर्ती की मांग रखने व युवाओं के लिए लडऩे वाले क्रांतिकारी विचारक भास्कर राव रोकड़े के मार्गदर्शन में पुरे प्रदेश भर में बैरोजगार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह सत्ता परिवर्तन यात्रा प्रारंभ की गई है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा, सलिम पटेल,कुंदन मालवीय,लव जोशी,रिंकू सोनकर,ब्लॉक अध्यक्ष रईस अब्बासी,अजीज मदनी,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी,छैगांवमाखन ब्लॉक अध्यक्ष आशा मोरे,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,सोशल मीडिया प्रभारी वामनराव जाधव,नासिर खान,शैलेष पालीवाल,टोनी ठाकुर,असलम भाई,अक्षत अग्रवाल सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here