भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

आगामी कार्यक्रमों को लेकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक

खंडवा।
भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु दुबे ने की। यह जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश से कुछ कार्यक्रम आए हैं जो समस्त मोर्चे की महिलाओं को साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। आगामी चुनाव को देखते हुए हम सभी भाजपा बहने मेहनत कर एक बार फिर भाजपा सरकार लाएंगे। बैठक में समस्त भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता के साथ निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमे लाडली बहना से संपर्क, मोटा अनाज जागरूकता कार्यक्रम, सेल्फी विद लाभार्थी, समस्त लाभार्थी अल्पसंख्यक बहनों से संवाद एवं संपर्क, स्व सहायता बहनों से संवाद एवं संपर्क, राखी संग पाती कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन इत्यादि कार्यक्रम शामिल है।
वरिष्ठ नेत्री ममता बोरसे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जनता के भरोसे पर खरी उतरी है और एक बार फिर हम पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे जिसमें महिला मोर्चा अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता जिला मंत्री रक्षा प्रजापति, मोर्चा महामंत्री श्रुति जैन, रोशनी गोलकर, मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर, जिला मंत्री रत्ना राठौर, मीना गिरी, अनीता श्रीवास्तव उपस्थित हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here