राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा की सांसद निधि से मिलेगा एक शव वाहन

राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा की सांसद निधि से मिलेगा एक शव वाहन

इटारसी।
गत दिवस राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा एक दिवसीय प्रवास पर इटारसी आए थे। विभिन्न संगठनों के अनुरोध पर शहर की महत्वपूर्ण आवश्यकता शव वाहन के लिए उन्होंने लगभग नो लाख रुपये की राशि सांसद विकास निधि से स्वीकृत की है ।इस कार्य के लिए नोडल एजेंसी नगर पालिका परिषद इटारसी रहेगी ।नया वाहन आ जाने के पश्चात नगर पालिका के द्वारा उस वाहन पर स्ट्रक्चर बनवाया जावेगा। यह वाहन नगर के लिए उपयोगी साबित होगा। शांति धाम शमशान घाट जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रोटेरियन मोहन खंडेलवाल ,सचिव रवि जयसवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन दीपक जी डी अग्रवाल, कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे ने सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का आभार व्यक्त किया है।वही विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे का भी आभार व्यक्त किया गया है। जिन्होंने नए वाहन पर स्ट्रक्चर बनाने एवं नगर पालिका द्वारा शव वाहन संचालित किए जाने की मौखिक अनुमति प्रदान की। सांसद निधि से राशि स्वीकृत कराने के लिए रोटेरियन रमेश के साहू अधिवक्ता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया है। शहर के लिए शव वाहन अति आवश्यक था। पहले से दो शव वाहन जिसमे एक नगर पालिका का एवम एक सिंधु सेवा समिति के कार्य कर रहे हैं। तीसरा शव वाहनआ जाने से और सुविधा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here