

आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया
ग्वालियर।
समन्वय परिवार सेवा न्यास ग्वालियर द्वारा समन्वय सेवा आश्रम, गंगा मालनपुर, ग्वालियर में आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन रविवार प्रातःकाल किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ केशव पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदरकांड का पाठ कर सभी के मन मोह लिए संस्था के अध्यक्ष डॉ एस एम तिवारी ने आश्रम मे संचालित वेद पाठशाला, गौशाला, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, दिव्यांग सेवा, संघ सेवा, शिव मंदिर आदि संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की विशेष रूप से डॉ केशव पाण्डेय ने लोगों से शहर में संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ एमएम तिवारी, सचिव मुनेंद सिंह भदौरिया, अरविंद जैमिनी,मुकेश गुप्ता व अन्य आध्यात्मिक सत्संगी उपस्थित रहे।
प्रेषक
मुकेश तिवारी वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
