प्रख्यात गायक मुकेश का सुरमयी अंदाज में जन्मदिन मनाया

प्रख्यात गायक मुकेश का सुरमयी अंदाज में जन्मदिन मनाया

खंडवा।
सद्भावना मंच ने महान गायक मुकेश के जन्म शताब्दी वर्ष में गीतों की प्रस्तुति देकर चित्र पर माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया गया। महान गायक मुकेश के गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में हृदयस्पर्शी गानों को गाकर लोगों के मन को झकझोर दिया। उनके जैसा गायक मिलना आज दुर्लभ है। यह बात सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कही। इस अवसर पर मंच सदस्यों ने मुकेश के सुरमयी गाने गाकर स्मरण करते हुए जन्मदिन मनाया। इस दौरान पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ जगदीश चौरे, कैलाश शर्मा, वैज्ञानिक आनंद बुंदेला, एनके दवे, कमल नागपाल, राधेश्याम साक्य, मुरली कोडवानी, डॉ एमएम कुरेशी, महेश मूलचंदानी, सुभाष मीना, कैलाश पटेल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here