

मालवी बोली संवर्धन के लिए समाज समर्पित समूह ने किया सम्मान
इंदौर।
समाज समर्पित ग्रुप द्वारा मालवी बोली संवर्धन के लिए कार्य करने वाली समाज की मातृशक्तियों को *श्रीगौड़ साहित्य सम्मान* से सम्मानित किया गया। मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में हुए इस गरिमामय समारोह में विशेष अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी श्री सतीश दुबे एवम प्रांतीय श्रीगौड़ महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता मंडलोई ,अध्यक्षता श्रीगौड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री मनोहर दुबे ने की।
इस आयोजन में समाज के पूर्वजों का जिन्होंने मालवी बोली को अक्षूण रखा का नई पीढ़ी ने माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पण किए नन्ही बच्ची *कु अवंतिका दुबे* से दीप प्रज्ज्वलित करवाया गया,अवंतिका दुबे ने सरस्वती वंदना और मालवी रचना प्रस्तुत कर समाजजनों को मंत्र मुग्ध कर दिया,उपस्थित समाज जन ने बच्ची को पुरस्कृत किया।
इस समारोह में श्रीमती पुष्पलता पुराणिक,श्रीमती उषा व्यास,
श्रीमती मनोरमा जोशी ,श्रीमती कुसुम मंडलोई,श्रीमती अर्चना मंडलोई,श्रीमती निरुपमा त्रिवेदी,श्रीमती मधुबाला जोशी एवम लंदन में अपनी मातृभाषा को स्थापित करने वाली मालवी बोली का परचम लहराने वाली सुश्री हेमलता शर्मा भोली बेन का विशेष सम्मान समाज द्वारा किया गया।
समारोह में प्रसिद्ध मालवी गायक मधुसूदन त्रिवेदी और उनके साथियों द्वारा दी गई मनमोहक मालवी गीत प्रस्तुति पर सदन झूम उठा।
ग्रुप की जानकारी मनोज दुबे ने दी।
समर्पित ग्रुप की ओर से अतिथि स्वागत प्रमोद दुबे,नरेंद्र शर्मा, अरूण मंडलोई,शैलेंद्र पाठक,रंजना पाठक, भारती जमींदार ने किया।
जितेंद्र व्यास, आशीष व्यास,राधिका पुराणिक,वंशिका दीक्षित,ने बैठक व्यवस्था संभाली हुई थी, समारोह का शानदार संचालन श्रीमती संध्या जोशी ने किया। आभार रूपल मंडलोई ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी समाज समर्पित ग्रुप के संस्थापक सुनील पुराणिक ने दी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
