बालाजी नगर में कावड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

बालाजी नगर में कावड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

खंडवा।
जिले की पंधाना विधानसभा क्षेत्र के बरूड़ ग्राम वासियों ने देवझिरी से लेकर शहर के महादेवगढ़ तक कावड़ यात्रा निकाली। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा देवझिरी से जल लेकर के कावड़ के साथ ही पदयात्रा करते हुए महादेवगढ़ पर आकर भोलेनाथ को जल अर्पित अभिषेक कर पूजा अर्चना की ।इसी दौरान छेगांव माखन स्थित दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी में बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल एवं साथियों द्वारा सभी कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही सभी कावड़ यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने भोलेनाथ के नाम के जयकारे लगाते हुए सभी कावड़ यात्रियों में जोश एवं उमंग का संचार किया। बरूड़ ग्राम वासियों द्वारा बालाजी ग्रुप का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल, सुनील जैन, अमित गुप्ता, प्रीतम गोयल, अजय अटूट, मनीष तायडे, निर्मल मंगवानी, मयूरी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here