अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विशाल रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा : पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति पर लगी रोक हटाने आदि सहित रखी अनेक मांग

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विशाल रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा : पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति पर लगी रोक हटाने आदि सहित रखी अनेक मांग

खंडवा।
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ ही खंडवा में भी पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति पर लगी रोक हटाने,पदोन्नत वेतनमान में समयमान वेतनमान देने,केंद्र शासन के समान मंहगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते देने, नए शिक्षा संवर्ग में नियुक्त अध्यापक संवर्ग की सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करते हुए वरिष्ठता देने, दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मचारी को विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियमितीकरण, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान, पंचायत सचिवों व स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला खंडवा के तत्वावधान में जिले के सभी कर्मचारी संगठनों एवं पेंशनर एसोसिएशन द्वारा आयोजित त्रि स्तरीय आंदोलन के प्रथम चरण में आज विशाल रैली निकालकर माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव महोदय को संबोधित ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर मुकेश काशिव को सौंपा।
रैली के पूर्व कलेक्ट्रेट प्रांगण के शिव मंदिर में हुई सभा में संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव चांद्रायण, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडलोई, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष मंगलेश उपाध्याय,शिक्षक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान,लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनिल पूर्वे, अजाक्स अध्यक्ष प्रेमलाल कोठारे,अपाक्स अध्यक्ष नवलसिंह दर्शिमा, पशु चिकित्सा अधिकारी संघ पूर्व अध्यक्ष महेंद्र अत्रे,पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष सुमेर सिंह सोलंकी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों का निराकरण नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया एवं कहा कि आंदोलन के द्वितीय चरण में 11 अगस्त 2023 को प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। तृतीय चरण में दिनांक 10 सितंबर 2023 को भोपाल में प्रदेश व्यापी धरना और यदि मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
सभा के बाद जो हमसे टकराएगा 5 साल पछताएगा, कर्मचारी एकता जिंदाबाद, हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते, हमारी मांगे पूरी करो जैसे नारों के साथ विशाल रैली कलेक्ट्रेट प्रांगण में निकाली गई।
रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चे के घटक दलों के पदाधिकारी संतोष मोखले, नंदकिशोर मराठे, विनय पोद्दार, शिवकुमार इंगले, रविंद्र गांधी, कमल अधमणे, श्रीकांत सकरगाए, एस.के कटारे, राजेंद्र राठौर, शिवदत्त मौर्य, सुनील सोमानी, महिपाल सोलंकी, नवीन शर्मा, गिरिराज सिंह सेंगर, राजेश गंगराड़े सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सभा का संचालन अजय तिवारी ने एवं आभार प्रदर्शन हीरालाल प्रजापति ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here