पोस्टल कर्मचारी एसो. की कार्यकारिणी का गठन, शर्मा बने राष्ट्रीय संगठन सचिव

पोस्टल कर्मचारी एसो. की कार्यकारिणी का गठन, शर्मा बने राष्ट्रीय संगठन सचिव

इटारसी।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय पोस्टल कर्मचारी एसोसिएशन का 16 वां वार्षिक अधिवेशन जूनागढ़ गुजरात में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन की कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ, जिसमें देश के 23 प्रदेशों के 1800 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 15 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी निर्वाचन सर्वसम्मति से कराए गए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संतोष सिंह, फेडरेशन अध्यक्ष बलराम पांडेय, निवृत्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश अंजारिया, जनरल सेकेट्ररी पोस्टमेन एवं एमटीएस ख्यालीराम शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तीन दिवसीय आयोजजन गुजरात के जूनागढ़ में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डाक विभाग नई दिल्ली के डीडीजी स्टाफ जगदीश गुप्ता मौजूद रहे। कार्यकारिणी में मप्र का प्रतिनिधित्व शामिल करते हुए नर्मदापुरम संभाग से राजेश कुमार शर्मा को राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय संगठन का अध्यख राम जामनू, उपाध्यक्ष ललिता, एस कृष्णमूर्ति, जनरल सेक्रेटरी अनंत पाल, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी विमल भाई त्रिवेदी, विकास तिवारी, लिंगेश, राजीव कुमार सिंह को बनाया गया है। संगठन सचिव पद पर राजेश शर्मा, जीडी वर्मा, मनीष कुमार को बनाया गया है। शर्मा ने कहा कि डाक विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को यूनियन स्तर पर उठाया जाएगा, मजदूर हितों के संरक्षण हेतु हमेशा उनका संगठन मदद करेगा। संघ जल्द ही नई पेंशन योजना का विरोध कर सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here