महादेव गढ़ मंदिर में अब तक हुए एक लाख से अधिक शिव पार्थेश्वर भगवान का पूजन

महादेव गढ़ मंदिर में अब तक हुए एक लाख से अधिक शिव पार्थेश्वर भगवान का पूजन

खंडवा।
महादेव गढ़ मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि श्रावण मास एवं पुरुषोत्तम मास के पावन शुभ अवसर पर चल रहे महादेव गढ़ मंदिर में अभिषेकत्मक महारूद्र प्रयोग एवं अखंड ओम नमः शिवाय जाप के साथ में चल रहे शिव पार्थेश्वर पूजन में 3 दिन में एक लाख से अधिक शिव पार्थेश्वर भगवान का पूजन अब तक किया जा चुका साथ ही सवा लाख से अधिक ओंकार मंत्रों का जाप भी पूर्ण हो चुका है। मातृशक्ति भी प्रतिदिन बढ़ चढ़कर दिव्य अनुष्ठान का लाभ ले रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को शहर के रमा कॉलोनी रघुनाथ पुरम क्षेत्र की मातृशक्ति ने महादेव गढ़ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव पार्थेश्वर का पूजन किया।
मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जाएगी मातृशक्ति बढ़-चढ़कर इस महान अनुष्ठान में शामिल हो रही है जिस तरह से सवा महीने पूर्व से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महादेव गढ़ मंदिर की पवित्र मिट्टी का पूजन किया गया था उसी क्रम में मातृशक्ति महादेव गढ़ मंदिर पर आकर शिव पूजन का लाभ ले रही है एवं दो माह तक चलने वाले इस अनुष्ठान में आने का संकल्प ले रही है।
मंदिर समिति के अतुल अग्रवाल ने बताया कि महादेव गढ़ मंदिर पर दिन में तीन समय भगवान शिव का एकादश रूद्र आवर्तन से अभिषेक किया जा रहा है जिनमें प्रातः 9:00 बजे दोपहर 12:00 बजे एवं सायं काल 4:00 बजे भगवान शिव का एकादश रूद्र आवर्तन से पूजन किया जा रहा है।
बुधवार को अभिषेक में महादेव गढ़ मंदिर के भक्त एवं शहर के व्यवसाई विनीत नेहा सोनी अपने परिवार सहित महादेव गढ़ मंदिर पर भगवान का पूजन किया। मंदिर मातृशक्ति शारदा शर्मा एवं सृष्टि दुबे ने बताया कि रमा कॉलोनी मां भगवती महिला मंडल से
सृष्टि लोकेश दुबे नेहा सोनी प्रतिभा सोनी शालू सोनी जायसवाल शारदा जयसवाल रीता मोरिया रश्मि अग्रवाल महिमा अग्रवाल अंजना सोनी भानुप्रिया सोनी पुष्पा सोनी राखी सोनी सावित्री सोनी सावित्री शर्मा पुष्पा सोनी श्वेता शर्मा मधु मालवीय मेघा पटेल मीना प्रजापति ज्योति वर्मा नंदनी वर्मा शिखा वर्मा सलोनी वर वर्मा आशा कुशवाहा शर्मिला रावत कविता सोनी शोभा वर्माऊ मनोरमा शर्मा महिमा सोनी नीलिमा सोनी वर्षा महाजन संध्या कसेरा सुमन सोनी नेहा सोनी अर्चना सोनी मीना कुमावत तारा राठौड़ सुधा गीते मंजुला यादव रुकमणी पार्वती राठौड़ मधुबाला दुबे निर्मला सोनी प्राची बर्वे किरण की माया शर्मा रेखा नामदेव कृष्णा पटेल पायल सागर मधु वर्मा सुमन रायकवार सहित स्नेहा पाराशर मनीषा सावनेर अर्चना अग्रवाल के साथ ही सैकड़ों सैकड़ों मातृशक्ति महादेवगढ़ पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here