सम्पूर्ण विधिविधान से हुआ विद्यारंभ संस्कार

सम्पूर्ण विधिविधान से हुआ विद्यारंभ संस्कार

इटारसी।
प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सनखेड़ा नाका में गुरु-शिष्य के आत्मीय संबंधों की सचेतन व्याख्या के महापर्व “गुरु पूर्णिमा” पर नए छात्रों का *विद्यारंभ संस्कार* किया गया। इस अवसर पर सभी नए विद्यार्थियों को उनके माता-पिता के साथ शाला में आमन्त्रित किया गया। पूरे विधि विधान,मन्त्रोच्चार ,सभी शिक्षकों व प्राचार्य की उपस्थिति में सभी बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया गया। पालकों द्वारा भी गुरु के महत्व को समझते हुए और अपने बच्चों को समझाते हुए छात्रों से गुरु का पूजन तिलक, फल, फूल-माला, नारियल से करवाया। प्राचार्या द्वारा अपने उद्बोधन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता-पिता के बाद गुरु या शिक्षक ही बच्चों के हित चिंतक, मार्गदर्शक, विकास के प्रेरक व विघ्नविनाशक होते हैं।उनका जीवन शिष्य के लिए आदर्श बनता है। उनकी सीख जीवन का उद्देश्य बनती है।इस अवसर पर शाला के सीनियर छात्र छात्राओं द्वारा गुरु महिमा के गीत प्रस्तुत किए गए। इस विद्यारंभ संस्कार में छात्रों व पालकों ने अत्यंत उत्साह व हर्ष से भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here