डॉ. राजेश पुरोहित ने किया बिहार निर्झरिणी का ऑनलाइन विमोचन

डॉ. राजेश पुरोहित ने किया बिहार निर्झरिणी का ऑनलाइन विमोचन

दिल्ली।
साहित्य संगम संस्थान दिल्ली की बिहार इकाई द्वारा भव्य ऑनलाइन विमोचन समारोह शुक्रवार को सम्पन्न हुआ जिसमें साहित्य संगम संस्थान की बिहार इकाई द्वारा प्रकाशित मासिक ई पत्रिका बिहार निर्झरिणी के वर्ष 02 अंक 16 अप्रेल 2023 का ऑनलाइन विमोचन साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित के कर कमलों से ऑनलाइन किया गया।
विमोचन के अवसर पर बोलते हुए डॉ. पुरोहित ने कहा कि इस विशेषांक की सम्पादिका सरोज शुक्ला श्री सह सम्पादक सत्य प्रकाश शर्मा सच है। इस विशेषांक में देश के विभिन्न प्रान्तों के 30 रचनाकारों की काव्य रचनाएँ प्रकाशित की गई है।काव्य संकलन बहुत सुंदर है। सभी कविताएं सामाजिक जन जागरूकता हेतु लिखी गई है।विशेषांक के अंतिम पेज पर बहुत सुंदर स्लोगन का पोस्टर है जिसमे हर व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाएं लिखा है पर्यावरण का सन्देश बहुत अच्छा लगा।सरोज शुक्ला जी लगातार दो वर्षों से यह ई पत्रिका प्रत्येक माह नये नये विशेषांक प्रकाशित कर नवोदित कवि कवयित्रियों की रचनाओं को प्रकाशित करने का काम कर रही है।सम्पादकीय टीम को बहुत बहुत बधाई कि आपने देश के अलग अलग राज्यों के कलमकारों की रचनाओं को चयनित कर उनकी उत्कृष्ट रचनाओं का बेहतरीन संकलन प्रकाशित किया है।
सरोज शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विमोचन के शुभ अवसर पर बिहार इकाई की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। साथ ही केंद्रीय कार्यकारिणी से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, मिथलेश सिंह मिलिंद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,नंदिता माजी शर्मा राष्ट्रीय सह अध्यक्षा सहित कई पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here