
विठ्ठल मंदिर 141 वां नाम सप्ताह उत्सव 7 जुलाई से
नाम सप्ताह उत्सव 140 वर्षो से बिना किसी अवरोध के है जारी
खंडवा।
शहर के प्राचीन विठ्ठल मंदिर में प्रतिवषानुसार इस वर्ष भी नाम सप्ताह उत्सव धार्मिक उल्लास और परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। नाम सप्ताह उत्सव 1882 से प्रतिवर्ष यहाँ आषाढ़ मास में सतत मनाया जाता आ रहा है। इस दौरान सात दिन 24 घण्टे भगवान के भजन होते है। यह अखंड पारम्परिक नाम सप्ताह उत्सव 140 वर्षो से बिना किसी अवरोध के शांति पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष भी उत्सव के पहले भगवान विठ्ठल, माता रुक्मिणी, गुरु दत्तात्रय एवं श्री गुरु महाराज को पत्रिका देकर निमंत्रण दिया जाएगा। उत्सव के पहले ध्वज पूजन एवम भंडार पूजन होगा। इस वर्ष यह पारम्परिक प्राचीन उत्सव आषाढ़ शुद्ध अष्टमी 7 जुलाई से 14 जुलाई तक तिथि अनुसार मनाया जाएगा। नाम सप्ताह उत्सव में सत्य साईं समिति, अथर्वशीर्ष भजन मंडल (मराठी समाज), विष्णु सहस्रनाम मंडल, वि_ल मंदिर महिला भजन मंडल, रामायण मंडल, हरे राम मंडल, कसेरा समाज भजन मंडल, गुरव समाज मंडल, यादव समाज मंडल, पासी समाज मंडल, मराठा समाज मंडल, बालाजी भजन मंडल, दादाजी भजन मंडल, माँ भगवती जागरण मंडल एवं विभिन्न महिला मंडल कई वर्षों से उत्सव को सफल बना रहे है। मंदिर के पुजारी राम व श्याम आष्टेकर ने सभी भक्तों, पहरों (भजन मंडलियों) से निवेदन किया है कि इस वर्ष भी इस पारंपरिक नाम सप्ताह उत्सव को बड़े हर्षोल्हास के साथ पूर्ण गरिमा रखते हुए सफलतापूर्वक मनाए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।