
केंद्रीय विद्यालय खंडवा में मना प्रवेश उत्सव
खंडवा।
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा प्रथम के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा मुख्य अध्यापिका गीता शर्मा ने तैयार की। क्रियान्वयन के लिए समितियों का गठन किया। प्राथमिक विभाग के शिक्षकों ने बहुत ही शानदार कार्यक्रम तैयार किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी देशमुख, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय खंडवा थे। विशेष अतिथि के रुप में उप प्राचार्य श्री ओम लाल ब्रह्मचारी थे। कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों को सादर आमंत्रित किया गया। उन्होंने भी अपने विचार साझा किए और आभार माना कि केंद्रीय विद्यालय जैसे संस्थान में उनके बच्चों को एडमिशन मिल सका। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती माता की वंदना से किया गया, जिसमें संगीत शिक्षक जगदीश पाटीदार और डांस शिक्षक की अहम भूमिका रही।साथ ही मुख्य अध्यापिका ने नई शिक्षा प्रणाली 2020 का हवाला देते हुए अभिभावकों से विद्यार्थी के संपूर्ण विकास हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। वही प्राचार्य महोदय ने अभिभावकों से उनके बच्चों में अच्छी आदतों के विकास करवाने मे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की ओर ध्यान आकर्षित किया। उप प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को स्वच्छंद एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान करने की ओर अभिभावकों से सहयोग देने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन शीतल देवड़ा एवं मिलन द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव
प्रभाकर सिंह द्वारा किया गया| इस कार्यक्रम का आकर्षण नन्हे मुन्नो का तिलक लगाकर स्वागत एवं उन्हें भेंट प्रदान करना रहा |सभी अभिभावक भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अपने बच्चों के साथ घर की ओर प्रस्थान करने से पहले बच्चों को रोज विद्यालय भेजने का संकल्प लेकर विदा हुए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।