सुदूर क्षेत्र के विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ाने हेतु चलाया कॉलेज चलो अभियान
इटारसी।
उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन, भोपाल के निर्देशानुसार व प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में ”कॉलेज चलो अभियान” के माध्यम से सुदूर क्षेत्र के विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ाने एवं प्रदेश के सकल पंजीयन अनुपात के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों से सम्पर्क कर महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों व ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी गई एवम् विद्यालय में पंजीयत 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं की जानकारी ली गई। श्री रविन्द्र कुमार चौरसिया, डॉ. संजय आर्य, श्रीमती पूनम साहू प्राध्यापकों द्वारा भी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में जाकर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, संचालित पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति उपलब्ध सुविधाओं व विभिन्न शासकीय हितग्राही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सत्र 2021-22 में पंजीकृत 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं की सूची मोबाइल नं. सहित प्रदान की गई।
जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा ऑनलाइन प्रवेश, शुल्क संबंधी, छात्रवृत्ति, पाठ्यक्रम, सुविधाएँ आदि के विषय में जानकारी प्रदान की गई। ”कॉलेज चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं तक महाविद्यालय की समस्त जानकारी पहुँचाना व अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित करना है। ”कॉलेज चलो अभियान” के प्रचार-प्रसार हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहरागांव; जुझारपुर; न्यूयार्ड; जमानी का दौरा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से श्री रविन्द्र कुमार चौरसिया, डॉ. संजय आर्य, श्रीमती पूनम साहू एवं विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित थे।
डॉ. आर. एस. मेहरा
प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।