फिल्म वीर गोम्टेशा की धूम पुनः खंडवा नगर में धूम
12 मई को रविन्द्र भवन में दिखाई जाएगी फ़िल्म
फ़िल्म कलाकार शरद सबल एवं मयंक दुबे भी आएंगे खंडवा
खण्डवा।
फिल्मी दुनिया में किरदार निभाते निभाते मुख्य पात्र बनने में आधी उम्र गुजर जाती है।परंतु मजबूत जज्बात हो तो कम समय या कम उम्र में भी निर्माता निर्देशक बना जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ जैन सामाजिक मंच के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि ऐसा ही वाक्या निमाड़ के शशांक शेलेंद्र जैन ने 30 वर्ष की उम्र में ही जैन धर्म पर आधारित वीर गोम्टेशा फिचर फिल्म का निर्माण कर एक कीर्तिमान रचा है। अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच के अथक प्रयासों से सम्पूर्ण जैन समाज को एक धागे में पिरो कर फिल्म का प्रदर्शन रविन्द्र भवन में किया जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र वर्मा रहेंगे एवं मुख्य सहयोगी के रूप में सुधांशु जैन,सुनिल जैन एवं प्रेमांशु चौधरी(जैन) की सक्रिय भूमिका रहेगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस फिल्म को कर्नाटक,इंदौर, बांबे, सिध्वरकुट में फिल्माया गया है, जिसमे संथारा या संलेखना से मृत्यु को प्राप्त होना आत्महत्या नही बल्कि मोक्ष को प्राप्त करने का अचूक मार्ग है।यह फिल्म मात्र 8 माह में पुर्ण कर ली गई।इस फिल्म को कुल 12 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। संथारा और संलेखना के मुद्दे को फिल्म में बड़ी ही कुशलता और सूझबूझ से प्रदर्शित किया गया है।यह फिल्म जैन ही नही जैनेत्तर लोगों को भी प्रभावित करतीं हैं। पोरवाड़ सामाजिक मंच के खण्डवा झोन के अध्यक्ष प्रेम जैन “सत्तु” एवं महिला अध्यक्ष आशिमा प्रमित जैन ने समस्त जैन और जेनेत्तर बंधुओं से इस फिल्म को देखने का आग्रह किया है। खुशी की बात है कि रविन्द्र भवन में 12 मई 2 शो के माध्यम से शाम 6 बजे से 8.30 एवं रात्रि 9 बजे से 11.30 बजे तक प्रदर्शित होने वाली फीचर फिल्म “वीर गोम्टेशा” में इस बार हमारे साथ फ़िल्म में अपना मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार श्री शरद सबल एवं श्री मयंक दुबे भी किशोरे दा की नगरी खंडवा में आकर शामिल हो रहे है।सकल जैन समाज के अलावा भी अन्य सामाजिक बंधु इसमें बुकिंग करा सकता है। बुकिंग हेतु 8770814011 एवं 9131096343 नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। समाज के वीरेंद्र भटयांण, दिलीप पहाड़िया, रंजन जैनी, सुनील जैन,अभय जैन, राजेन्द्र छाबड़ा, विजय सेठी, नवनीत बोथरा आदि ने सभी से शामिल होने का निवेदन किया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।