

माखन नगर का गौरव दिवस मनाने मुख्यमंत्री आएंगे : अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और जिले के साहित्यकारों का होगा सम्मान
इटारसी ।
नर्मदा पुरम जिले के बाबई का नाम हो गया माखन नगर। माखन नगर का गौरव दिवस मनाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 अप्रैल को माखनलाल जी के जन्मदिन के दिन माखन नगर आ रहे हैं। रात्रि में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है। एक भारतीय आत्मा माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर बाबई का नाम माखन नगर हो गया। निश्चित ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं विधायक ठाकुर श्री विजय पाल सिंह बधाई के पात्र हैं। हमारा प्यारा माखन नगर बरसों बाद भागीरथ ठाकुर श्री विजय पाल सिंह की तपस्या सफल हुई । विधायक ठाकुर श्री विजयपाल सिंह ने तब तक दम नहीं ली, जब तक माखन नगर का नोटिफिकेशन नहीं हो गया।वे इस कार्य के लिए कई बार दिल्ली गए ।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 अप्रैल को माखन नगर आ रहे हैं। जहां वे गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। विधायक ठाकुर श्री विजयपाल सिंह के नेतृत्व में पूरे माखन नगर को आजादी के पहले और आजादी के बाद पहली बार इस तरह सजाया गया है की मन प्रफुल्लित हो जाए। विधायक विजयपाल पिछले 10 दिनों से माखन नगर में डेरा डाले हुए हैं। उनकी मेहनत रंग लाई। उनकी और भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम रात दिन आयोजन को सफल बनाने में मेहनत कर रहे हैं। इटारसी, सिवनी मालवा सोहागपुर, होशंगाबाद, पिपरिया सहित बन खेड़ी और पचमढ़ी के कार्यकर्ता माखन नगर पहुंचेंगे। ग्रीष्म काल होने के बावजूद भी विधायक ठाकुर श्री विजयपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के लिए अभूतपूर्व व्यवस्था की है। निश्चित ही माखन नगर वासियों को और जिले एवं प्रदेश के साहित्यकारों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं विधायक ठाकुर श्री विजयपाल सिंह का आभार मानना चाहिए। जो काम 1986 से आज तक नहीं हुआ, वह ठाकुर श्री विजय पाल सिंह ने कर दिखाया। स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी ठाकुर विजय पाल सिंह माखन नगर में रामलीला मैदान में करा रहे हैं। जिसमें जिले के 100 साहित्यकारों का साल श्रीफल से सम्मान होगा। बाबई के साहित्यकार श्री अमित गोलछा पिछले 2 माह से कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं। अद्भुत आयोजन है। आज की युवा पीढ़ी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री विजय पाल सिंह जी की आभारी है। वहीं जिले के कलेक्टर श्री नीरज कुमार से पुलिस महा निरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी, आयुक्त श्री माल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरुकरणसिंघ, जिला एवं तहसील माखन नगर के समस्त सरकारी अधिकारी और कर्मचारी माखन नगर के गौरव दिवस का आयोजन हेतु रात दिन मेहनत करते हैं उन सभी को बहुत-बहुत बधाई आभार एवं माखन नगर की जनता को बधाई।
इटारसी से प्रमोद पगारे

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
