रांची की खुशबू बरनवाल ‘सीपी’को गोल्डन बुक ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया

रांची की खुशबू बरनवाल ‘सीपी’को गोल्डन बुक ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया

रांची।
अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय 26 घंटे का जन रामायण अखंड काव्यार्चन का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इसमें पूरी दुनिया के 200 से अधिक रचनाकारों ने प्रभु श्रीराम पर अपनी मौलिक रचना का काव्य पाठ किया। इसका प्रसारण साहित्योदय चैनल के माध्यम से पूरे विश्व में किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को गोल्डन बुक ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। जिसमें खुशबू बरनवाल ‘सीपी’, रांँची, झारखंड का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। साहित्योदय प्रकाशन के द्वारा जन रामायण अखंड काव्यार्चन पुस्तक का संपादन पंकज प्रियम द्वारा किया गया‌, जिसमें सर्वश्रेष्ठ 101 रचनाकारों की स्वरचित रचना का साझा संकलन प्रकाशित किया गया।
खूशबू को वरिष्ठ लेखक और साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी ने सम्मान पत्र देते हुए भविष्य में सदैव आगे बढ़ने के लिए हौसला अफजाई की। मौके पर कई गणमान्य साहित्यिक जगत के महानुभाव उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here