

2 अप्रैल से प्रारंभ होगा चैत्र नवरात्र श्री राम जन्म महोत्सव का आयोजन : द्वारकाधीश बड़ा मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा
इटारसी 26 मार्च
श्री राम जन्म महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा,संरक्षक प्रमोद पगारे,अध्यक्ष सतीश सावरिया के मार्गदर्शन में श्री राम जन्म महोत्सव मनाया जावेगा।। कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 59 वर्ष में श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक गुना मध्य प्रदेश से पधार रहे बाल संत श्री शाश्वत महाराज के प्रवचन प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक होंगे श्री राम चरित मानस के नव्हां न पारायण के पाठ प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से श्री द्वारिकाधीश सत्संग भवन में होंगे। जसवीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि श्याम परिवार इटारसी के सहयोग से एक शाम खाटू श्याम के नाम भजन प्रस्तुत करने राजस्थान जयपुर के चेतन्य दाधीच,एवम इटारसी के गायक कलाकार कनक एवम मयंक की जोड़ी भजनों की प्रस्तुति देगी। 10 अप्रेल को दोपहर 11 बजे से एक बजे तक प्रभु श्री राम का जन्म महोत्सव भगवान श्री द्वारकाधीश की प्रतिमा के सामने मनाया जावेगा।इसी दिन सायंकाल विशाल शोभा यात्रा निकाली जावेगी। श्री राम जन्म महोत्सव समिति के सचिव अशोक शर्मा,कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
