रामकृष्ण के हृदय में दीन और दलितों के प्रति अपार करुणा भरी थी -त्रिपाठी

रामकृष्ण के हृदय में दीन और दलितों के प्रति अपार करुणा भरी थी -त्रिपाठी

सागर।
स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणा स्रोत गुरुवर स्वामी रामकृष्ण परमहंस अद्भुत स्मरण शक्ति संपन्न होने के साथ ही सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे। वे माता महाकाली के अनन्य उपासक थे और उनसे साक्षात्कार भी करते थे। उनके हृदय में दीन दलितों के प्रति अपार करुणा भरी हुई थी। उपरोक्त विचार शासकीय हाई स्कूल विनायठा में स्वामी रामकृष्ण परमहंस प्रेरक महापुरुष पर आयोजित व्याख्यानमाला में अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी प्राचार्य राजौआ ने शिक्षकों विद्यार्थियों ग्रामीणों के मध्य व्यक्त किये। सर्वप्रथम भारत माता का पूजन अर्चन स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पमाला तिलक लगाकर पण्डित त्रिपाठी ने किया। अतिथि स्वागत विनायठा खुरई प्राचार्य श्री राम सिंह चढ़ार ने तिलक पुष्प माला एवं पुस्तक देकर किया। साहित्यकार शिक्षाविद त्रिपाठी ने अपने व्याख्यान में कहा कि संत रामकृष्ण जी सिद्ध महामानव तो थे ही, उनको गदाधर से स्वामी रामकृष्ण परमहंस का नाम तैलंग स्वामी ने दिया। वे सभी धर्मों का लक्ष्य मानते थे परमेश्वर की प्राप्ति।उन्होंने ईसाई और इस्लाम मतों की लौकिक दीक्षा लेकर साधना की और सत्य का साक्षात्कार किया। उन्होंने अपने शिष्य नरेंद्र विवेकानंद को वह मार्ग दिखाया जिससे संसार में भारत विश्व गुरु बना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति की स्थापना हुई। आज उनको स्मरण करते हुए हम गौरवान्वित है कि खुरई के विनायठा ग्राम में सामाजिक समरसता के प्रवर्तक रामकृष्ण जी को श्रद्धा पूर्वक स्मरण कर रहे हैं।विचारक त्रिपाठी जी ने ग्राम गौरव दिवस पर अपना देेेश अपना गांव की लघु कथाएं भी सुनाई जिससे श्रोता प्रफुल्लित हो गए। गांव में जगह जगह पंडित त्रिपाठी जी का स्वागत किया गया, बाद में उन्होंने बुुधुन में दयाशंकर कटारे के साथ परमहंस आश्रम के दर्शन कर संत जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य राम सिंह चढ़ार, शिक्षक अंकित तिवारी, दयाशंकर कटारे,  नरेंद्र ठाकुर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताा मोनम दांगी, सहायिका प्रीतिि सेन, प्रमोद, नितेंद्र, सत्यम, राजपाल प्रजापति सहित अनेक छात्र एवंं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here