विधायक राज सिन्हा ने किया कवि, समाजसेवी एवं शिक्षाविदों का सम्मान

174

रुद्र – ऋषभ के संयोजन में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन : विधायक राज सिन्हा ने किया कवि, समाजसेवी एवं शिक्षाविदों का सम्मान

महावीर नगर स्थित शिव गौरी विवाह में राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा राष्ट्र वादी कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन। जिसमें राष्ट्र की उन्नति की कामना के साथ-साथ समाज में राष्ट्र की चेतना और राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल और प्रखरपूर्ण कविताओं की काव्य धारा घंटो तक बही.आयोजन में राज्य एवं राष्ट्र स्तर के कवियों का समायोजन रहा.आयोजन को सफल बनाने में विकास सिन्हा जी,विशाल सिन्हा जी प्रकाश मिश्रा जी और विकास मिश्रा जी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया मंच संचालन अनंत महेंद्र जी ने तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संगीता नाथ जी ने की.शामिल कवि रहे ब्रजेश पांडे,संतोष सागर, प्रियदर्शिनी पुष्पा , विशाल पंडित, प्रतिमा सेठ एवं ममता सिन्हा जी की प्रस्तुति रही। वरिष्ठ कवियों में सुमन मिश्रा, प्रीति कर्ण, शालनी झा ,स्नेह प्रभा और निर्दोष जैन लक्ष्य जी की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here