

काँग्रेस का घर चलो, घर घर चलो अभियान
नगर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
इटारसी।
मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष् माननीय कमलनाथ जी व पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय सुरेश पचौरी जी के आह्वान पर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ घर चलो घर घर चलो अभियान के सम्बंध में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पत्रकार भवन में सम्पन्न हुई।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष् पंकज राठौर ने बताया कि कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान के अंतर्गत महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष् गण, पदाधिकारी गण, पूर्व पार्षद,वर्तमान पार्षद गण, कांग्रेसजन शामिल हुए।
बैठक में 1 फरवरी से बूथों पर अभियान की शुरुआत होगी जो वार्ड नंबर 3 के बूथों से होगी जिसके अंतर्गत जनसंपर्क, सदस्यता अभियान भी चलेगा। जिसमे कांग्रेस के सभी संगठनो के अध्यक्ष् व पदाधिकारी व कांग्रेसजन शामिल रहेंगें।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष् द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम प्रभारी पद पर अमोल उपाध्याय,सह प्रभारी राहुल दुबे को एवं नगर कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रभारी नीलेश मालोनिया व सह प्रभारी गौरव साहू गोल्डी को नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
अभियान में नगर काँग्रेस,सेवादल,महिला काँग्रेस,युवा काँग्रेस,एन एस यू आई,किसान कांग्रेस,सेवादल यंग बिग्रेड,अनुसूचित जाति विभाग,पिछड़ावर्ग विभाग,खेल विभाग,आई टी सेल,अल्प संख्यक विभाग सहित सभी प्रकोष्ठ शामिल रहेंगे।
बैठक में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष् अनिल अवस्थी,अजय शुक्ला,संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन,प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय,किसान काँग्रेस जिला अध्यक्ष् विजय बाबू चौधरी, जिला कांग्रेस महासचिव संजय दुबे,यंग बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष गजानन तिवारी,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस मयूर जायसवाल,सम्राट तिवारी,प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक विभाग लाली सलूजा , कांग्रेस नगर अध्यक्ष् सीमा भदोरिया,सेवादल नगर अध्यक्ष् दीपक धर,किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष् राकेश चन्देले, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष् शशांक गोल्डी बेस,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सतीश बेस,खेल विभाग नगर अध्यक्ष् रामशंकर सोनकर,अनुसूचित विभाग नगर अध्यक्ष् सोनू बकोरिया,एन एस यू आई नगर अध्यक्ष् मयंक चौरे,आई टी सेल नगर अध्यक्ष संजय वर्मा,जिला सचिवगण अतुल तिवारी,शेख रफीक पक्कू, राहुल दुबे, पूर्व पार्षदगण नारायनसिंह ठाकुर,प्रवीण गांधी,,नीलेश मालोनिया,मुकेश गाँधी,चिम्पू भाटिया,मुकेश शर्मा पिंकी,गौरव गोल्डी साहू,नीरज राठौर,चंद्रकांत बहारे,अमल सरकार,उत्कर्ष दुबे,केशव शर्मा,दिन्नू मास्साब सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
