स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में तीन दिवसीय महायज्ञ आरंभ

338

स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में तीन दिवसीय महायज्ञ आरंभ

विश्व में सुख शांति हेतु प्रतिदिन 8 घंटे किया ‌जा रहे महायज्ञ की पूर्णाहुति आज

खंडवा।
सिंधी कॉलोनी गली नंबर 4 स्थित स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में सखी साँई रमेश प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा, विश्व शांति महायज्ञ कटनी मैहर के शास्त्री पंडित राम कृपाल गर्ग जी एवं मंडली के पांच पंडितों व्दारा मंत्रोंच्चारण के मध्य आरंभ हुआ। यह जानकारी देते हुए आश्रम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं नारायण चावला ने बताया कि महायज्ञ की शुरूआत शनिवार से हुई। महायज्ञ का आयोजन 17 जनवरी तक विश्व में सुख शांति समृद्धि एवं जनमानस के हितार्थ हेतु किया जा रहा है। इस दौरान सखी साँई रमेश प्रकाश जी महाराज व्दारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समाज के गरीब, जरुरतमंद परिवारों को कम्बल, सुखा अनाज, फल-सब्जी आदि दान कर मानव सेवा कार्य भी किया गया। इस महायज्ञ के मोंके पर तलेगांव विदर्भ के राजेश बिखानी, वासुदेव बिखानी, अक्षद बिखानी, आर्वी से घनश्याम वाधवा, कोल्हापुर से संतोष चुगाडिया, नारायण कुकरेजा, गिरीश खूबचंदानी, मनोज पंजवानी, शंकर मनकानी, मुंबई से मुकेश तलरेजा, कुमार लोटवानी, अजय गुरबख्क्षानी, निर्मल मंगवानी, नारायण चावला, किशोर पिजानी, चंद्रभान हिरानी आदि सहित अनेक प्रेम प्रकाशी श्रद्धालु महायज्ञ महोत्सव के दौरान उपस्थित होकर पून्य लाभ ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here