

मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ कैमरामैन इकाई के जिलाध्यक्ष नितिन झंवर एवं महेश पटेल जिला सचिव नियुक्त
पत्रकार साथियों में हर्ष की लहर।
खंडवा।
मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ के वर्ष 2022 के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी है। इसी के तहत कैमरामैन इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर नितिन झंवर को एवं महेश पटेल को जिला सचिव पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। यह जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि दोनों साथियों की नियुक्ति विगत वर्ष के सराहनीय कार्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री जयवंत ठाकरे की सहमति एवं जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला की अनुशंसा पर पुनः नियुक्ति प्रदान की गयी है। इस नियुक्ति पर पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
