

मध्यप्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ व्दारा पुनासा ब्लॉक में हुई नियुक्ति
रजाक खान पुनासा ब्लॉक अध्यक्ष, आनंद दराडे उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में इरफान खान, शाहरुख खान की हुई नियुक्ति
खंडवा।
मध्यप्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ अध्यक्ष श्याम शुक्ला व्दारा वर्ष 2022 के पुनासा ब्लॉक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति प्रदान की गई है। यह जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मध्यप्रदेश मीडिया संघ प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे की सहमति एवं जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला की अनुशंसा पर रजाक खान को पुनासा ब्लॉक अध्यक्ष, आनंद दराडे को उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में इरफान खान, शाहरुख खान को नियुक्ति प्रदान की गई है। इस नियुक्ति पर पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
